कोरोना की चौथी लहर का खतरा , 10 दिनों के लिए टोटल लॉक डाउन का एलान

देश विदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना की चौथी लहर का खतरा , 10 दिनों के लिए टोटल लॉक डाउन का एलान
बर्लिन 19 नवम्बर 2021 - ऑस्ट्रिया (Austria) के चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने कहा कि कोरोना वायरस (Covid 19) की चौथी लहर (Foruth wave) पर काबू पाने के लिए देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जाएगा। यह सोमवार से शुरू होगा और 10 दिन के लिए प्रभावी रहेगा। इस दौरान स्कूलों (Schools) में क्लास नहीं लगेंगी। इसके अलावा रेस्त्रां आदि भी नहीं खुलेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर भी रोक लगाई गई है।  इसके अलावा देश में टीकाकरण (Vaccination) अनिवार्य किया जाएगा। जिन लोगों ने पहले के अभियानों में वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन पर जुर्माना किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री वोल्फगैंग म्यूकस्टीन ने बाद में कहा कि किंडरगार्टन और स्कूल उन लोगों के लिए खुले रहेंगे, जिन्हें वहां जाने की जरूरत है लेकिन सभी माता-पिता से कहा गया कि यदि संभव हो तो अपने बच्चों को घर पर रखें। सरकारी चैनल ORF की खबर के मुताबिक एक फरवरी से देश में टीकाकरण (Vaccination) भी अनिवार्य कर दिया जाएगा। शालेनबर्ग ने कहा- हम पांचवीं लहर नहीं चाहते हैं। ऑस्ट्रिया ने शुरू में केवल उन लोगों के लिए लॉकडाउन की शुरुआत की थी, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, लेकिन संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने सभी के लिए इसे लागू कर दिया। 

पिछले 7 दिनों से देश में संक्रमण के 10,000 से ज्यादा नए मामले रोज सामने आए हैं। अस्पतालों में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है और इस महामारी से होने वाली मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। ऑस्ट्रिया में अब तक इस वायरस से 11,525 लोगों की मौत हो चुकी है। कई तरह के प्रयासों और अभियानों के बावजूद कुछ ही लोगों ने टीकाकरण कराने का फैसला किया। इसलिए सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है। चांसलर ने कहा देश में फरवरी में टीकाकरण अनिवार्य किए जाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। जो लोग टीकाकरण से इनकार करते रहे हैं, सरकार उन पर जुर्माना लगाएगी।

रूस (Russia) में शुक्रवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) से लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड संख्या में लोगों की मौत हुई। यहां एक दिन में 1,254 लोगों की मौतें हुईं। गुरुवार को यहां 1,251 और बुधवार को 1,247 मौतें हुई थीं। देश में 37,156 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कुछ हफ्ते पहले रोजाना नए संक्रमण में कमी दर्ज की गई थी, लेकिन पिछली बार की तुलना में यह ज्यादा ही है। रूस में कोविड से 4,62,000 लोगों की मौत हो चुकी है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH