गेस्ट हाउस में चल रहे ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , तीन महिलाएं और तीन एजेंट गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गेस्ट हाउस में चल रहे ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , तीन महिलाएं और तीन एजेंट गिरफ्तार
नोएडा 19 नवम्बर 2021 - नोएडा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गुरुवार शाम सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में चले रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ऑनलाइन और वॉट्सऐप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे।

नोएडा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम के प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि कई दिन से गेस्ट हाउस में सेक्स रैकट चलने की जानकारी मिल रही थी। बुधवार शाम को पुलिस टीम ने सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित क्राउन स्टे गेस्ट हाउस में छापेमारी की। पुलिस टीम ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुरारा हमीरपुर निवासी अनुराग , दानवेंद्र और उमरी भिंड मध्य प्रदेश निवासी शैलेंद्र यादव के रूप में हुई है।

आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और 3500 रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में संबंधित धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हिरासत में ली गई युवतियों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। इस दौरान फरार हुए आरोपी सेक्टर-51 निवासी अर्जुन की तलाश करने में जुटी है। गिरफ्तार लोगों से उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि ये लोग गूगल और वॉट्सऐप नंबर के माध्यम से लोगों से बात करते थे। बात करने के दौरान यदि किसी ग्राहक से डील होती थी तो ये लोग लड़कियों के माध्यम से देह व्यापार करवाते थे। इसकी एवज में ग्राहकों से 3000 रुपये प्रति ग्राहक तक वसूली की जाती थी। 1000 रुपये लड़कियों को प्रति ग्राहक दिए जाते थे। शहर में इससे पहले भी देह व्यापार का खुलासा हो चुका है।
गेस्ट हाउस में चल रहे ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , तीन महिलाएं और तीन एजेंट गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH