अज्ञात कारणों से तीन सगी बहनों ने ट्रेन से कट कर की खुदकुशी , GRP जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अज्ञात कारणों से तीन सगी बहनों ने ट्रेन से कट कर की खुदकुशी , GRP जाँच में जुटी
जौनपुर 19 नवम्बर 2021 - जौनपुर जिले में एक बड़ी दर्दनाक घटना सामने आ रही है. जहां शुक्रवार को तीन सगी बहनों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. इस दुर्घटना की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई है और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि तीनों ही रात को घर से निकली थी. पुलिस का कहना है कि जफराबाद-सुल्तानपुर रेल मंडल के फत्तूपुर बदलापुर गांव के पास वाराणसी से लखनऊ जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन के सामने तीन बहनों ने छलांग लगाकर जान दे दी।

पुलिस का कहना है कि मृतकों की घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. जिसके कारण उन्हें इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा. हालांकि किसी ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. लेकिन फौरी तौर पर खराब आर्थिक स्थिति बड़ी वजह बताई जा रही है. वहीं पुलिस और जीआरपी की टीम मामले की जांच में जुटी है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बच्चियों के पिता की 9 साल पहले मौत हो चुकी है और उनकी मां आशा देवी दोनों आंखों से देख नहीं सकती है. वहीं घर में बेटे के अलावा कोई और कमाने वाले नहीं है।

पुलिस के मुताबिक घटना बदलापुर क्षेत्र के फत्तूपुर गांव की है और जानकारी के मुताबिक राजा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली थाना क्षेत्र के स्वर्गीय राजेंद्र गौतम की पत्नी आशा देवी की 5 बेटियां और एक बेटा है. बेटा मजदूरी करता है जबकि एक बेटी की शादी हो चुकी है. एक बेटी ज्योति मामा के घर में रहती है. वहीं तीनों बहनें मां के साथ रहती थी।

घर के लोगो ने बताया कि तीनों सगी बहनें प्रीति उम्र (18) वर्ष , आरती उम्र (16) वर्ष और काजल उम्र (14) गुरुवार की रात अपने घर से निकली थी और किसी को जानकारी नहीं थी कि तीनों कहां जा रही हैं. तीन बहनों ने रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH