अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर , हादसे में बुजुर्ग सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश , 18-11-2021 12:51:32 PM
Anil Tamboli
अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर , हादसे में बुजुर्ग सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत
जालौन 18 नवम्बर 2021 - ग्राम रुदावली के पास गोपालपुरा मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सत्तर वर्षीय वृद्ध समेत तीन लोग सवार थे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में चाचा भतीजा शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

गोपालपुरा गांव निवासी 70 वर्षीय सुमेर सिंह, 50 वर्षीय भतीजा सुघर सिंह व 22 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र रवींद्र सिंह दहगुवां में एक त्रयोदशी भोज में गए थे। देर शाम तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रुदावली के पास गोपालपुरा मोड़ किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों सिर के बल सड़क पर गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले वाहन को चालक भगा ले जाने में सफल हो गया। 

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों की पहचान होने के बाद स्वजन को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत के बाद वहां मातम पसर गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। सीओ शाहिदा नसरीन का कहना है कि किस वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, इसका पता लगाया जा रहा है।

      - तीन दिन में हो चुकी है 13 की मौत - 

जिले में यातायात माह में हादसों का ग्राफ बढ़ गया है। हालत यह है कि तीन दिन के भीतर ही सड़क हादसों में 13 लोगों की जान जा चुकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात कितने भयावह हो गए हैं। गंभीर बात यह है कि हादसों का सिलसिला जारी रहने के बाद भी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करने को लेकर गंभीर नहीं हो रहे। बाइक सवारों ने हेलमेट पहना होता मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा न होती। यह स्थिति तब है यातायात नियमों के पालन को लेकर लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है ।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH