प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे को शादी के मंडप से उठा हवालात में डाला , ग्रामीणों ने बारातियों को बनाया बंधक

उत्तर प्रदेश , 17-11-2021 7:31:54 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे को शादी के मंडप से उठा हवालात में डाला , ग्रामीणों ने बारातियों को बनाया बंधक
गाजियाबाद 16 नवम्बर 2021 - गाजियाबाद जिले के मोदीनगर स्थित एमपी सिखैड़ा गांव में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने शादी के मंडप से एक दूल्हे को उठाकर हवालात में डाल दिया। सहारनपुर से एक युवती द्वारा डायल 112 पर की गई कॉल पर एक्शन लेते हुए निवाड़ी पुलिस ने यह कार्यवाही की है। धोखे से शादी करने की बात का पता चलने पर ग्रामीणों ने बारातियों को बंधक बना लिया। पुलिस घराती व बारातियों को थाने में ले आई। शादी टूटने के बाद दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। बाराती और दूल्हा पुलिस हिरासत में हैं।

जानकारी के मुताबिक निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव मकरमतपुर सिखैड़ा निवासी रविन्द्र कौली ने अपनी बहन की शादी सहारनपुर के कैलाशी लाइन कॉलोनी निवासी अंकित पुत्र मोहनलाल के साथ तय की थी। अंकित सोमवार को बारात लेकर गांव सिखैड़ा पहुंचा। घरातियों ने बारात का जोरदार स्वागत किया। नाश्ता व खाना खाने के बाद बारात चढ़त करके मंडप में पहुंची। पहले जयमाला का कार्यक्रम हुआ। जयमाला के बाद फेरों की तैयारी चल रही थी। दूल्हा-दुल्हन भी मंडप में आ गए थे और पंडित मंत्र जाप कर रहे थे। इसी बीच शाम पांच बजे के आसपास सायरन बजाती हुई निवाड़ी थाने से दो गाड़ियां एमपी सिखैड़ा विवाह स्थल पर पहुंचीं। गाड़ी से तीन दारोगा और आधा दर्जन से अधिक महिला सिपाही सहित अन्य पुलिसकर्मी उतरे और दूल्हे को मंडप से उठाकर गाड़ी बैठा लिया। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों ने बताया कि दूल्हा धोखा देकर शादी कर रहा है।

जैसे ही ग्रामीणों को पता चला कि युवक धोखा देकर शादी कर रहा है पहले तो दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बारात को बंधक बना लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। पुलिस दोनों पक्षों को निवाड़ी थाने ले आई।

निवाड़ी थाना के एसएसआई महेश कुमार राणा ने बताया कि सहारनपुर से डायल 112 पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाली युवती ने बताया कि सहारनपुर निवासी युवक शादी का झांसा देकर उसका काफी समय यौन शोषण कर रहा था और अब चुपके से गांव एमपी सिखैड़ा में शादी कर रहा है। इतना ही नहीं युवती ने सहारनपुर पुलिस के साथ डायल 1090 पर भी शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। थाने में पहुंचकर दूल्हा अंकित ने पुलिस को बताया कि उसकी कॉलोनी में ही रहने वाली एक युवती से बीते पांच साल से संबंध थे।

वही इस मामले में मोदीनगर के सी ओ सुनील कुमार सिंह का कहना है की सहारनपुर से डायल 112 पर आई शिकायत के बाद निवाड़ी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। युवती ने इस संबंध में सहारनुपर में डायल 1090 पर भी शिकायत दी है। यदि इस मामले में तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH