कोचिंग सेंटर गई छात्रा का नग्न हालत में मिला शव , गैंगरेप कर हत्या की जताई जा रही है आशंका , गांव में भारी तनाव

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोचिंग सेंटर गई छात्रा का नग्न हालत में मिला शव , गैंगरेप कर हत्या की जताई जा रही है आशंका , गांव में भारी तनाव
पीलीभीत 16 नवम्बर 2021 - उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है. जहां बीते शनिवार देर रात एक 16 साल की नाबालिग बच्ची का शव नहर के किनारे गन्ने के खेत में मिला. वहीं, 12वीं छात्रा ट्यूशन पढ़ने घर से निकली थी. देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया. ऐसे में परिजनों को बच्ची का शव देर रात घर से 500 मीटर दूरी पर मिला. बताया यह भी जा रहा है कि बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था. पास ही में शराब की बोतलें थी. आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद जिले के आलाधिकारी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई. इस मामले में परिवार वालों ने गांव के ही युवक सचिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

दरअसल, ये मामला पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र इलाके का है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक शव को देखकर लगता है कि बच्ची के साथ गैंगरेप कर फिर उसकी हत्या की गई. पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. उन्होंने कहा कि उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था. प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था. इसके साथ ही मुंह में भी चोटें थीं।

पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी, लेकिन वह कोचिंग नहीं पहुंची और न ही कोचिंग के बाद स्कूल पहुंची. ऐसे में जब शाम 5 बजे तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई।

इस दौरान परिवार वालों ने पहले सहेलियों और शिक्षकों से पूछा, लेकिन जब कहीं कुछ पता नहीं चल सका तो रात 9 बजे पुलिस को सूचना दी. परिजनों ने गांव के ही युवक के सचिन के खिलाफ भगा ले जाने की तहरीर दी।

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत युवती के शव के पास स्कूल बैग, साइकिल और जूते पास में ही पड़े थे. वहीं, बीयर की 4 खाली बोतलें, नमकीन के खाली पैकेट और अधजली सिगरेट पड़ीं थीं. अधिकारी ने कहा कि पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कही गई है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस अधिकारी ने तहरीर में नामजद सचिन समेत कई युवकों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि उधर किशोरी की हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. वहीं, गांव वाले काफी गुस्से में दिख रहे हैं. तनाव को देखते हुए पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है , कई थानों की फोर्स अभी भी गांव में लगाई गई है. वहीं, जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवती का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया जा रहा है. इसके साथ ही पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH