कुछ लोगो ने नर्क बना कर रख दी विवाहिता की जिंदगी , पढ़े दिल को झकझोर देने वाली सच्ची स्टोरी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कुछ लोगो ने नर्क बना कर रख दी विवाहिता की जिंदगी , पढ़े दिल को झकझोर देने वाली सच्ची स्टोरी
मुरादाबाद 16 नवम्बर 2021 - थाना कटघर क्षेत्र निवासी महिला ने फैक्ट्री संचालक पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

थाना कटघर के करूला इलाके में रहने वाली महिला के अनुसार तीन साल पहले पति से उसका तलाक हो गया था। तलाक के बाद परिवार चलाने के लिए वह कटघर के जब्बार कालोनी निवासी की पीतल फैक्ट्री में काम करने लगी। पीड़ित का कहना है कि काम के दौरान अच्छे व्यवहार के कारण उसे फैक्ट्री संचालक पर भरोसा हो गया और वह उसके घर आने जाने लगी। आरोपित की पत्नी जब बाहर जाती थी तो वह उसे अपने घर बुला लेता था। 

इस दौरान आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने दूसरा निकाह कर लिया तो फैक्ट्री संचालक आग बबूला हो गया। उसके साथ गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि वह उसके बुलाने पर घर नहीं आएगी तो वीडियो उसके पति को भेजने के साथ ही वायरल कर देगा। एक दिन आरोपी के घर से निकलते समय पति ने उसे देख लिया। पति ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करा दिया। महिला ने मांग कि आरोपित व्यापारी की वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसएसपी बबलू कुमार ने कटघर थाना प्रभारी को आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

थाना भोजपुर के गांव निवासी महिला के अनुसार उसका निकाह 11 जून 2021 को गांव के ही युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ससुरालियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि निकाह के बाद से पति अप्राकृतिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि चार नवंबर को जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत करने पर सास-ससुर ने कमरे में बंद कर दिया। 

इसके बाद सात नवंबर को देवर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पति और ससुरालियों से शिकायत की तो सभी ने उल्टा उसे ही भला-बुरा कहा। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो पति ने तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। आरोप है कि जेठानी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर जान से मारने की भी कोशिश की। जिसके बाद पीड़िता ने 112 पर काल करके पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भी थाना स्तर पर पीड़िता की शिकायत नहीं सुनी गई। परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। मामले में एसएसपी ने केस दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH