हायवे पर ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर , हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत और दो की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हायवे पर ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर , हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत और दो की हालत गंभीर
हमीरपुर 16 नवम्बर 2021 - कानपुर - सागर हाईवे पर प्रेमनगर स्थित जेके सीमेंट के पास सोमवार शाम सात बजे के करीब स्कार्पियो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें स्कार्पियो सवार उरई के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है।

ये लोग मौदहा के अरतरा गांव में शादी में जा रहे थे। अरतरा गांव निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि उसकी बहन रीना देवी की शादी में शामिल होने के लिए जालौन के उरई शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी उनके साढ़ू चंद्रेश (46) अपनी पत्नी मीना (45) , बेटी खुशी (17) , रिश्तेदार मोहनी (50) , गोविंदश्री (47) और काजल (14) के साथ स्कॉर्पियो से अरतरा आ रहे थे।

प्रेम नगर स्थित जेके सीमेंट के पास महोबा की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। स्कार्पियो चला रहे चंद्रेश , उनकी पत्नी मीना , मोहनी और काजल की मौके पर मौत हो गई और खुशी (17) व गोविंदश्री (50) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से सदर अस्पताल फिर कानपुर रेफर कर दिया गया है। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक को घटना स्थल पर छोड़ भाग निकला। ट्रक में गिट्टी लदी बताई गई है।

एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि चंद्रेश बुरी तरह से स्कॉर्पियो में फंस गए थे। पुलिस ने स्कॉर्पियो काटकर बाहर निकाला। घटना से हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो से सभी को निकालने के बाद उसे हाईवे का आवागमन शुरू करा दिया है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH