युवक ने अपनी पत्नी पर लगाया हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसा वसूलने का आरोप , पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवक ने अपनी पत्नी पर लगाया हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसा वसूलने का आरोप , पुलिस जाँच में जुटी
नोएडा 15 नवम्बर 2021 - नोएडा के सेक्टर-49 थाने पहुंचकर एक युवक ने पत्नी पर हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसा वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उसे भी इसी तरह फंसाया गया था। जब पैसा नहीं दिया तो जेल भिजवाने धमकी देकर शादी कर ली। उसने अब तक करीब 8 लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर ठगने और इनमें तीन से शादी भी करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मूलत: बिहार निवासी दीपक कुमार ने सेक्टर-49 थाने में पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह सेक्टर-41 में रहता है। डेटिंग एप के जरिये उसकी पहचान आरोपी महिला से हुई थी। वह भी बिहार की ही रहने वाली है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपिता ने उससे दोस्ती की और फिर मुलाकात के लिए बुलाना शुरू कर दिया। उसने खुद को अविवाहित बताया। कुछ दिन बाद दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। इस बीच उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ। इस पर उसने शादी करने से इनकार किया तो आरोपिता ने उसे अश्लील फोटो और वीडियो दिखाए। साथ ही बलात्कार समेत अन्य गंभीर आरोपों में जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने मजबूरी में उससे शादी कर ली। इसके बाद भी लोग घर पर आने लगे। जब उसने पड़ताल की तो पता चला कि आरोपिता ने बिहार में भी दो युवकों से शादी की थी। वहां कोर्ट में केस चल रहे हैं। इसी तरह के दो केस साकेत कोर्ट में चल रहे हैं।

इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली में भी दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करा चुकी है। आरोप है कि आरोपिता डेटिंग एप पर पहले युवकों से दोस्ती करती है। फिर शारीरिक संबंध बनाकर गिरोह के अन्य लोगों साथ फोटो और वीडियो बना लेती है। इसके बाद ब्लैकमेल कर पैसे वसूलती है। पुलिस ने बताया कि गिरोह ने कैफे और कुछ स्थानों पर कमरे किराए पर ले रखे हैं। इनमें पूरी व्यवस्था होती है। इन कमरों के माध्यम से ही अश्लील फोटो और वीडियो बनाए जाते हैं। फिर उसी आधार पर उनको ब्लैकमेल किया जाता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH