बाबा रामदेव की फोटो लगाकर ऑनलाइन बेचते थे सेक्सवर्धक दवाई , पुलिस ने किया 2.5 करोड़ रुपए का दवाई जब्त

उत्तर प्रदेश , 15-11-2021 9:49:59 AM
Anil Tamboli
बाबा रामदेव की फोटो लगाकर ऑनलाइन बेचते थे सेक्सवर्धक दवाई , पुलिस ने किया 2.5 करोड़ रुपए का दवाई जब्त
आगरा 14 नवम्बर 2021 - ताज नगरी आगरा (Agra) में ऑनलाइन सेक्स वर्धक दवाएं बेचने वाले कॉल सेंटर का खुलासा पुलिस ने किया है. जहां दवाएं बेचने के लिए पोर्न साइट पर दवाओं के विज्ञापन में बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की फोटो लगाई गई थी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हरिद्वार पुलिस ने आगरा में दबिश देकर दो कर्मचारियों को मौके से धर दबोचा. करीब ढाई करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की गई हैं. हरिद्वार पुलिस को संचालक सहित सात आरोपियों की तलाश है।

मामला सिकंदरा क्षेत्र के नीरव निकुंज का है. जानकारी के मुताबिक बाबा रामदेव की संस्था दिव्य योग मंदिर पतंजलि फेस एक बहादराबाद के प्रतिनिधि राजू वर्मा ने बहादराबाद थाने में 28 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि एक पोर्न साइट पर योग गुरु के फोटो का इस्तेमाल करते हुए एक विज्ञापन में यौनवर्धक दवाएं बेचने का दावा किया जा रहा है. एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर बाबा रामदेव से जुड़े आईटी एक्ट के मुकदमे की जांच कोतवाली रानीपुर प्रभारी कुंदन सिंह राणा को दी गई. हरिद्वार पुलिस शुक्रवार की दोपहर आगरा पहुंची थी. शाम को टीम एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से मिली. एसएसपी ने क्राइम ब्रांच और सिकंदरा पुलिस को हरिद्वार पुलिस के साथ नीरव निकुंज भेजा।

जहां दबिश के दौरान कॉल सेंटर से कर्मचारी आकाश शर्मा निवासी सेक्टर आवास विकास कालोनी व सतीश कुमार निवासी किशोरपुरा को गिरफ्तार किया गया. कॉल सेंटर के ऊपर गोदाम बना हुआ था. गोदाम खुला तो हरिद्वार पुलिस हैरान रह गई. गोदाम में ढाई करोड़ रुपये की सेक्सवर्धक दवाएं भरी हुई थीं. दवाओं के रूप में तेल , कैप्सूल और गोलियां थीं. पुलिस ने 1000 डिब्बे जब्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस सात आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH