रेप और हत्या के बाद नाबालिग दलित की लाश को फ्रिज में रख कर ठिकाने लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेप और हत्या के बाद नाबालिग दलित की लाश को फ्रिज में रख कर ठिकाने लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इटावा 14 नवम्बर 2021 -  यूपी के इटावा से 10 नवंबर को लापता हुई नाबालिग दलित लड़की की लाश 12 नवंबर को एक नाले से मिली थी. पुलिस ने 14 नंवबर को दावा किया कि इस मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि दलित लड़की की हत्या करने से पहले पड़ोसी ने उसके साथ बलात्कार किया था।

यह वारदात इटावा जिले के कोतवाली इलाके के करनपुरा में हुई है. एसएसपी जयप्रकाश सिंह के मुताबिक, हत्या और बलात्कार की वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि पड़ोसी ही निकला. उसने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया और बलात्कार करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. फिर उसने मृत लड़की के पेट चाकू से वार किए. पुलिस के मुताबिक, बलात्कार और हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने घर में पड़े खराब फ्रिज में लड़की के शव को रख दिया और रात होने पर शव को नाले में फेंक दिया।

एसएसपी के मुताबिक, 10 नवंबर को लापता हुई नाबालिग दलित लड़की की लाश 12 नवंबर की शाम 5 बजे के आसपास एक नाले से मिली थी. पड़ताल करने पर पुलिस के हाथ कई अहम सबूत लगे, जिनके आधार पर पड़ोसी अनिल शंखवार को गिरफ्तार कर लिया गया. अनिल शंखवार के पास से ऐसे कई सबूत मिले हैं, जो बलात्कार और हत्या में उसके शामिल होने की पुष्टि करते हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए न केवल मौका-ए-वारदात की सफाई की, बल्कि अपने कपड़े भी धो डाले. बावजूद पुलिस को आरोपी के घर से 12 ऐसे सबूत मिले, जिनसे इस बात की पुष्टि होती है कि अनिल ने ही नाबालिग लड़की से बलात्कार के बाद उसकी हत्या की है।

एसएसपी ने बताया कि लापता लड़की की खोजबीन न करने को लेकर के इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीटी चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है. साथ ही इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 15000 रुपये पुरस्कृत करने का भी ऐलान किया है।

पुलिस के मुताबिक, अनिल ने कबूला है कि दोपहर के समय दुकान से कुछ सामान लेकर लड़की अपने घर जा रही थी, तब उसने उसे बहला-फुसलाकर घर के अंदर बुला लिया. कमरे में लड़की के साथ बलात्कार किया. नाबलिग लडकी के यह कहने पर कि वह परिजनों को वारदात के बारे में बता देगी, तो अनिल ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. अनिल ने स्वीकार किया है कि लड़की की मौत सुनिश्चित करने के लिए उसने उसके पेट पर चाकू से वार किए और उसकी लाश फ्रिज में छुपाकर साक्ष्य मिटा दिए थे. बाद में उसने लड़की की लाश बोरी में डाल कर खाई में फेंकनी चाही, तभी मोहल्ले के 3-4 व्यक्ति उधर से गुजरे. तब उसने घबराकर शव को नाली में फेंक दिया और अपने घर चला आया. पुलिस ने अनिल के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और रस्सी बरामद कर लिए. साथ ही आरोपी के घर से लडकी की चप्पल, चादर और चटाई जब्त की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH