भारत का एक अनोखा रेलवे स्टेशन , जहाँ ट्रेन रुकती है गुजरात में और टिकट लेना पड़ता है महाराष्ट्र से , पढ़े दिलचस्प जानकारी

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भारत का एक अनोखा रेलवे स्टेशन , जहाँ ट्रेन रुकती है गुजरात में और टिकट लेना पड़ता है महाराष्ट्र से , पढ़े दिलचस्प जानकारी
मुबई 14 नवम्बर 2021 - अब तक आपने कई तरह के सीमा विवाद सुने होंगे। कई बार सोशल मीडिया पर दो देश की बॉर्डर के आपस में जुड़े होने की तस्वीरें शेयर की जाती हैं। ऐसा ही कुछ भारत के एक रेलवे स्टेशन (Railway Station) के साथ भी है। भारत में एक रेलवे स्टेशन ऐसा है, जिसका आधा हिस्सा गुजरात (Gujrat) में आता है और दूसरा हिस्सा महाराष्ट्र (Maharashtra) में। अब आप यह जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर यह कैसे संभव है।

सबसे खास बात यह है कि इस रेलवे स्टेशन पर एक कुर्सी भी रखी है, जिसका एक हिस्सा गुजरात में है और दूसरा महाराष्ट्र में। यह सुनने में बड़ा ही अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर यहाँ काम कैसे होता है और किस राज्य के नियमों का पालन किया जाता है। आइए जानते हैं इस अनोखे रेलवे स्टेशन के बारे में।

आपको बता दें कि यह रेलवे स्टेशन सूरत-भुसावल लाइन पर है, जो दो राज्यों में बंटा हुआ है। आधा स्टेशन महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में आता है और आधा गुजरात के तापी जिले में। दरअसल गुजरात और महाराष्ट्र के बंटवारे से पहले ही यह स्टेशन बन चुका था और बंटवारे के बाद भी इस स्टेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया, जिसका नतीजा यह हुआ कि अब यह दोनों राज्यों में आता है।

आपको बता दें कि यह रेलवे स्टेशन बेहद खास तरीके से बंटा हुआ है। इसमें प्लेटफॉर्म पर जहाँ ट्रेन खड़ी होती है, वह गुजरात के क्षेत्र में है। दूसरी तरफ, यहाँ का क्लर्कियल काम महाराष्ट्र के क्षेत्र में होता है। साफ शब्दों में कहें, तो रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म वाला हिस्सा गुजरात में है और ऑफिस का हिस्सा महाराष्ट्र के क्षेत्र में है। वैसे नवापुर रेलवे स्टेशन, महाराष्ट्र के हिस्से में आता है।

दो राज्यों में बंटे इस अनोखे नवापुर रेलवे स्टेशन पर चार अलग-अलग भाषाओं में रेल यात्रियों को सूचना दी जाती है। यहाँ हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी भाषाओं में अनाउंसमेंट होता है। ऐसे में यह रेलवे स्टेशन वाकई खास है। हो भी क्यों न, जिस रेलवे स्टेशन पर आपको महाराष्ट्र से टिकट लेनी होती है और ट्रेन पकड़ने के लिए गुजरात जाना पड़ता है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH