देश की राजधानी दिल्ली में लग सकता है लॉकडाउन , सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देश की राजधानी दिल्ली में लग सकता है लॉकडाउन , सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
नई दिल्ली 13 नवम्बर 2021 - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में प्रदूषण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सर्वोच्च अदालत ने केंद्र और दिल्ली सरकार से पूछा है कि आखिर राजधानी में ऐसे हालात क्यों बने? अकेले किसानों को दोषी ठहराना सही नहीं है। एक गरीब किसान महंगी मशीन कैसे खरीदेगा? जजों ने माना कि दिल्ली की हवा सांस लेने योग्य नहीं है। उन्हें भी मास्क लगाना पड़ रहा है। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि AQI को 500 से नीचे लाने के लिए क्या किया जा सकता है? सरकार लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाने पर विचार कर सकती है। अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

 इससे पहले शनिवार सुबह AQI (Air Quality Index) 560 के स्तर पर पहुंच गया। आशंका जताई जा रही है कि अगले 2-3 दिनों में यह 600 के स्तर को पार कर जाएगा। यानी दिल्ली और एनसीआर की हवा सांस लेने योग्य नहीं रहेगी। यही कारण है कि अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीच, दिल्ली में हर साल के प्रदूषण के मुद्दे पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। पिछले साल एक बालक ने यह याचिका दायर की थी।

केंद्र द्वारा संचालित प्रदूषण निगरानी प्रणाली के अनुसार, आज सुबह 6 बजे, 10 और 2.5 माइक्रोन के व्यास वाले पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) की सांद्रता क्रमशः 541 और 349 दर्ज की गई, दोनों 'गंभीर' श्रेणी में आते हैं। उत्तर प्रदेश के पड़ोसी नोएडा में भी वायु गुणवत्ता 'गंभीर' दर्ज की गई, जिसमें पीएम 10 और पीएम 2.5 कणों की सांद्रता क्रमशः 772 और 523 रही। हरियाणा के गुरुग्राम में भी वायु प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' रहा।

0-5 की सीमा के भीतर AQI को 'अच्छा', 51-100 को 'संतोषजनक', 101-200 को 'मध्यम', 201-300 को 'खराब' और 301-400 को 'बहुत खराब' और 401- 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

इस बीच वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने सख्त स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है, जिसमें लोगों को प्रदूषण वाले इलाकों में सभी तरह की शारीरिक गतिविधियों से बचने के लिए कहा गया है। सुरक्षा के लिए डस्ट मास्क पर निर्भर न रहें। यदि आप बाहर जाते हैं, तो एन-95 या पी-100 रेस्पिरेटर मास्क पहनें। वहीं प्रदूषण बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी की प्रदूषण की स्थिति को संभालने के लिए आपातकालीन उपाय सुनिश्चित करने की सलाह दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH