छत्तीसगढ़ - आज कांग्रेस विधायक डॉ विनय जायसवाल को गिरफ्तार कर सकती है RPF , जाने क्या है पूरा मामला
रायपुर , 11-11-2021 11:41:38 PM
रायपुर 11 नवम्बर 2021 - आज मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल को RPF गिरफ्तार कर सकती है। दरअसल 26 अक्टूबर को करीब 2-2.5 घंटे पटरी में बैठकर रेल रोको आंदोलन में शामिल दो विधायक समेत 19 लोगों के खिलाफ मनेंद्रगढ़ RPF ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। इसके अलावा वीडियोग्राफी से करीब 100 अधिक लोगों की पहचान की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मनेंद्रगढ़ विधायक खुद अपने समर्थकों के साथ करीब 12 बजे गिरफ्तारी देने मनेंद्रगढ़ थाना जाने की तैयारी में है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 100-150 विधायक के समर्थकों ने चिरमिरी रूट में रेल रोको आंदोलन किया था जिससे 10 ट्रेने घंटों लेट हुई थी, जिसके बाद दो विधायक (मनेंद्रगढ़ और कोतमा विधायक) समेत 19 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर RPF ने दर्ज की थी।
इसी मामले में अब पूछताछ के लिए RPF नोटिस जारी कर रही है। जिसके बाद आज विधायक की गिरफ्तारी संभव है।
बता दें कि इस रूट को नागपुर मेन लाइन से जोड़ने की मांग पिछले कई दशकों से हो रही है। इसकी के तहत ये रेल रोको आंदोलन किया गया था।















