रक्तदान करने वालो को जरूरत पड़ने पर छत्तीसगढ़ में कही भी मिलेगा निःशुल्क रक्त - स्वास्थ्य मन्त्री

रायपुर , 11-11-2021 9:26:12 AM
Anil Tamboli
रक्तदान करने वालो को जरूरत पड़ने पर छत्तीसगढ़ में कही भी मिलेगा निःशुल्क रक्त - स्वास्थ्य मन्त्री
रायपुर 10 नवम्बर 2021 - स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति व छत्तीसगढ़ राज्य रक्त संचरण परिषद की साधारण सभा की बैठक ली। इसमें उन्होंने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम और राज्य रक्त संचरण परिषद के कार्यों की समीक्षा की। मंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्‍तीसगढ़ में स्थापित सभी ब्लड-बैंकों की पूरी क्षमता का उपयोग करते हुए जरूरतमंदों तक इसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं संचालक नीरज बंसोड़ ने बताया कि प्रदेश में अभी 95 ब्लड बैंक संचालित हैं। इनमें से 31 शासकीय अस्पतालों में और 64 निजी क्षेत्र में हैं। प्रदेश में प्रतिवर्ष दो लाख 55 हजार यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है। शासकीय और निजी दोनों क्षेत्रों के ब्लड बैंकों के माध्यम से सालाना दो लाख से अधिक यूनिट रक्त का संग्रहण किया जा रहा है। इन ब्लड-बैंकों की रोजाना संग्रहण क्षमता 18 हजार 050 यूनिट है।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके लोगों को जरूरत पड़ने पर प्रदेश में कहीं भी निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए नाको द्वारा स्वीकृत बजट का अनुमोदन भी किया गया। सिंहदेव ने राज्य एड्स नियंत्रण समिति तथा राज्य रक्त संचरण परिषद को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार आबंटित बजट का पूर्ण उपयोग करने कहा।

मीटिंग में संचालक चिकित्सा शिक्षा डा. विष्णु दत्त , राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अतिरिक्त परियोजना निदेशक डा. एसके बिंझवार , खाद्य एवं औषधि नियंत्रक के डी कुंजाम , डा. भीमराव अंबेडकर अस्पताल के पैथोलाजी विभागाध्यक्ष डा. अरविंद नेरल , माडल ब्लड-बैंक के प्रभारी डा. विजय कापसे , इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के प्रभारी अधिकारी डा. धर्मवीर बघेल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH