छत्तीसगढ़ - ऐसा क्या हुआ जो कलेक्टर के जन दर्शन में आवेदन देते हुए फफक कर रो पड़ी महिला

रायपुर , 11-11-2021 7:43:24 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ऐसा क्या हुआ जो कलेक्टर के जन दर्शन में आवेदन देते हुए फफक कर रो पड़ी महिला
रायपुर 10 नवम्बर 2021 - दोनों हाथों को जोड़े हुए न्याय की उम्मीद लिए वह साहस के साथ कलेक्टर सौरभ कुमार के सामने तक पहुंचीं। कलेक्टर ने जैसे ही इस फरियादी को देखा वैसे ही महिला भावुक हो गई और बोली- 'साहब हमारा पड़ोसी पुलिस वाला है, किचन के सामने कूलर लगा दिया है। खाना बनाती हूं तो मिर्ची और मसाले की सुंगध उसके घर तक जाती है और रोज गाली देता है।

पुरानी बस्ती में थानेदार को शिकायत की तो कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के नाम पर वह डराता-धमकाता है। मुख्यमंत्री तक भी शिकायत कर चुकी हूं और 40 साल से कांग्रेस की सेवा कर रही हूं।' यह कहना था सुमन जगताप का। रायपुर के ब्रम्हापुरी निवासी सुमन ने बताया कि उनके पड़ोसी द्वारा बार-बार उनकी बच्ची को मारने की धमकी दी जा रही है। इतना कहते ही वह रो पड़ीं और बोलीं कि पड़ोसी का कूलर हटवा दीजिए। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि आप चिंता मत करिए मैं कार्यवाही करवाता हूं।

सुमन ने बताया कि वह मुख्यमंत्री के पास भी शिकायत कर चुकी हैं। कलेक्टर जनदर्शन में थाना स्तर पर पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने और सरकारी और निजी जमीन पर कब्जा करने के अधिक मामले सामने आए। बतादें कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने तीन साल बाद फिर कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम की शुरूआत की है। पहले दिन 60 लोगों ने अपनी शिकायत और मांग दर्ज कराई।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH