आपत्तिजनक हालत पकड़े गए प्रेमी जोड़ा , प्रेमी की पिटाई के बाद प्रेमिका ने की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आपत्तिजनक हालत पकड़े गए प्रेमी जोड़ा , प्रेमी की पिटाई के बाद प्रेमिका ने की खुदकुशी
कासगंज 08 नवम्बर 2021 -  कासगंज जनपद से आत्महत्या का मामला सामने आया है. जहां पर एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी. गंभीर हालत में युवक को कासगंज के जिला अस्पलात में भर्ती कराया गया है. प्रेमी की बेरहमी से पिटाई से आहत होकर प्रेमिका ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह मामला ढोलना थाना क्षेत्र के सम्मा नगला का है. सोमवार की सुबह प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में लड़की के परिजनों ने देख लिया. इस बात पर प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को बंधक बनाकर जमकर पीटा और उसकी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश भी की. ये व्यवहार प्रेमिका को नागवार गुजरी और उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रेमी कासगंज जनपद के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव करनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रेमी अपने घर से दिल्ली जाने के लिए बोलकर निकला था. लेकिन वो दिल्ली न जाकर अपनी बुआ जो सम्मा नगला में रहती हैं उनके घर पहुंच गया. जहां पर वो अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया और उसकी बेहरमी से पिटाई कर दी गई. कासगंज के जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

वहीं इस मामले पर कासगंज एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे का कहना है कि फांसी के फंदे पर लटकने की सूचना पुलिस को मिली थी. मौके पर फील्ड यूनिट और पुलिस को भेजा गया था. प्रथम दृष्टया हैंगिंग से डेथ होने का समाने आ रहा है. पोस्टमार्टम के लिए पंचायत नामा भरकर डेड बॉडी को भेजा गया है, लड़की की उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है.  इसके अलावा एक युवक ने भी हैंगिंग करने का प्रयास किया था पर उसकी सांसें चल रही थी. उसे कासगंज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. लड़के के शरीर पर चोट के काफी निशान मिले हैं. इस पूरे मामले की जांच सीओ रैंक के अधिकारी को दी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH