अपहरण कर नाबालिग के साथ जंगल में गैंगरेप , टालमटोल के बाद दर्ज हुई FIR

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अपहरण कर नाबालिग के साथ जंगल में गैंगरेप , टालमटोल के बाद दर्ज हुई FIR
फिरोजाबाद 08 नवम्बर 2021 - फिरोजाबाद में एक नाबालिग को तीन युवकों ने अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश किया।

मामला थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव का है. पीड़ित परिजनों का कहना है कि 14 वर्षीय किशोरी दीपावली के दिन तब लापता हुई, जब वह घर के बाहर दीया जला रही थी. अगले दिन किशोरी लौटी तो उसने बताया कि गांव के ही तीन युवकों ने उसका मुंह दबाकर उसे अगवा किया था और जंगल में ले गए. वहां नशीला पदार्थ खिला दिया. इसके बाद सामूहिक बलात्कार किया गया।

इससे पहले किशोरी के लापता होते ही उसके परिजन परेशान हो गए. उसकी तलाश की गई. कई जगह खोजने पर उसका पता नहीं चला. कुछ लोगों ने परिजनों को जानकारी दी कि गांव के युवक उसे बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे. तब परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दे दी, लेकिन पुलिस ने इस पर फौरन कोई कार्रवाई नहीं की।

अगले दिन जब लड़की गांव लौटी, उसके बाद लोगों ने पंचायत बुलाकर समझौता कराने की भी कोशिश की. पीड़ित इससे सहमत नहीं थे. परिजनों का कहना है कि पुलिस ने भी पंचायत के साथ मिलकर मामले को दबाने की कोशिश की. दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस पर कोई कार्रवाई न कराने के लिए कोरे कागज पर हस्ताक्षर व मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. पंचायत और पुलिस द्वारा मामले को टाले जाने के दौरान ही सोशल मीडिया पर पीड़िता और परिजनों के बयान का वीडियो वायरल हो गया. तब पुलिस ने आरोपी नरेश, धर्मवीर व आशीष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।

सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. किशोरी की मेडिकल जांच कराने के साथ उसका बयान दर्ज किया जा रहा है. पुलिस जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH