सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला , CBI ने मांगी अमेरिका से मदद , पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला , CBI ने मांगी अमेरिका से मदद , पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली 08 नवम्बर 2021 - सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स से डिलीट किए जा चुके डेटा को वापस पाने के लिए औपचारिक तौर पर अमेरिका से मदद मांगी है। सीबीआई यह जांच करना चाहती है कि क्या ऐसा कभी कुछ हुआ था जिसका नाता 14 जून 2020 से हो यानी वह दिन जब सुशांत सिंह अपने घर में मृत पाए गए थे। 

सूत्रों ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि सीबीआई की ओर से यह जानकारी एमएलएटी यानी म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी के तहत कैलिफोर्निया स्थित गूगल और फेसबुक से मांगी गई है। दोनों कंपनियों से डिलीट किए जा चुके मेल और चैट की सभी जानकारियां मांगी गई हैं। 

भारत और अमेरिका के बीच एमएलएटी है जिसके तहत दोनों पक्ष घरेलू मामलों की जांच में जानकारी मांग सकते हैं। भारत में गृह मंत्रालय एमएलएटी के तहत किसी भी जानकारी को भेजने या पाने का केंद्र है तो वहीं अमेरिका में इस तरह की जानकारी एटॉर्नी जनरल के ऑफिस से प्राप्त होती है।

नाम न बताने की शर्त पर एक ऑफिसर ने कहा, 'हम केस के निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले कोई भी पहलू अछूता नहीं रहने देना चाहते। हम जानना चाहते हैं कि क्या कोई ऐसी डिलीट की हुई चैट या पोस्ट हैं जो इस केस में मददगार हो सकती हैं।

इसका अर्थ यह है कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच पूरी होने में अभी कुछ और समय लग सकता है क्योंकि एमएलएटी के तहत जानकारी पाने में काफी समय लगता है। सुशांत सिंह के परिवार के वकील विकास सिंह ने सीबीआई की इस कोशिश को सराहा और कहा है कि उन्हें इससे कोई हैरानी नहीं हो रही क्योंकि एजेंसी हर पहलू पर जांच करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सुशांत केस में कई मिस्ट्री हैं क्योंकि इसका कोई गवाह नहीं है। 

सुशांत सिंह राजपूत पिछले साल 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर मृत पाए गए थे। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना पुलिस में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने अगस्त 2020 में इस मामले की जांच संभाली थी। इस केस की जांच में प्रवर्तन निदेशालय और एनसीबी भी जुड़ी हुई है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH