डॉक्टर के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 24 सौ रुपये में होता था जिस्मो का सौदा

उत्तर प्रदेश , 08-11-2021 8:47:48 AM
Anil Tamboli
डॉक्टर के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 24 सौ रुपये में होता था जिस्मो का सौदा
मेरठ 07 नवम्बर 2021 - गंगानगर के मवाना रोड पर पंचवटी कालोनी के निकट एक चिकित्सक के मकान में चल रहे देह व्यापार का रविवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। दो महिला सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। काफी समय से इस मकान में पुलिस को असामाजिक गतिविधि की शिकायत मिल रही थीं।

गंगानगर पुलिस के अनुसार पिछले काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि पंचवटी कालोनी के पास डाक्टर सुंदरपाल के मकान को किराए पर लेकर देह व्यापार चलाया जा रहा है। पूरे दिन यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस ने सूचना पुष्ट की और रविवार को डाक्टर के मकान की घेराबंदी कर छापे की कार्रवाई की। 

पुलिस की इस कार्रवाई से भगदड़ मच गई। एक महिला के अलावा दो युवक कनिष्क, जैद निवासी शास्त्रीनगर एल ब्लाक को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि एक महिला ने यह मकान किराए पर लिया हुआ है। पूर्व में वह गंगानगर क्षेत्र में भी किराए पर रही है। वहां भी लोगों ने उसके अनैतिक कार्यों का विरोध किया था और मकान खाली करा लिया था। इसके बाद वह यहां आकर रहने लगी। फिलहाल आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रही, जिसकी तलाश की जा रही है।

मकान से हिरासत में लिए गए दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि फरार हुई महिला से उनकी फोन पर बात हुई थी। उसने शाम को पंचवटी के निकट बुलाया था। इस दौरान एक महिला उसके साथ मौजूद थी, जिसे उनके साथ भेज दिया। इस काम के उस महिला ने दोनों से 2400-2400 रुपये लिए थे।

युवक के साथ कमरे से पकड़ी गई महिला ने पूछताछ में बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद वह इस महिला के संपर्क में आ गई। यह महिला 2400 रुपये एक व्यक्ति से लेती और आधे अपने पास रख लेती है।

इस मामले में एसपी देहात केेशव कुमार का कहना है की मुकदमा दर्ज कर लिया है तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में लोगों ने देह व्यापार की बात बताई है और कुछ आपत्तिजनक सामान भी कमरे से मिला है।
   
ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH