IRCTC ने कोविड-19 के बाद घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्री रामायण यात्रा सर्किट के लिए कई ट्रेनें चलाने का किया एलान

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
IRCTC ने कोविड-19 के बाद घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्री रामायण यात्रा सर्किट के लिए कई ट्रेनें चलाने का किया एलान
नई दिल्ली 07 नवम्बर 2021 - RCTC ने श्री रामायण यात्रा सीरीज की शुरुआत करने का फैसला किया है। इसका मकसद धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और Covid-19 महामारी के बाद रेलगाड़ियों के जरिए घरेलू पर्यटन को फिर से शुरू करना है। सरकार ने इसके लिए रामायण सर्किट पर काम शुरू किया है जो भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थल हैं। इन सभी स्थलों पर ट्रेन से यात्रा हो सकेगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने शनिवार को बताया कि इस तरह की एक यात्रा सात नवंबर से शुरू हो रही है। एक बयान में बताया गया, "पहली रामायण सर्किट ट्रेन सात नवंबर को नई दिल्ली से रवाना होगी और उसके बाद चार और रेलगाड़ियां भी रवाना होंगी।

दक्षिण भारत के धार्मिक पर्यटन बाजार के मद्देनजर IRCTC श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस-मदुरै का संचालन करेगा। यह ट्रेन मदुरै से शुरू होगी और हम्पी, नाशिक, चित्रकूट, इलाहाबाद, वाराणसी जाएगी और फिर मदुरै वापस आएगी। यह ट्रेन 16 नवंबर को रवाना होगी। श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस-मदुरै बजट सेगमेंट की ट्रेन होगी, जिसमें स्लीपर क्लास के कोच होंगे।

उत्तर भारत के बजट सेगमेंट के यात्रियों के लिए, IRCTC श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस-श्री गंगानगर को अपनी तीर्थ स्पेशल टूरिस्ट ट्रेनों के साथ चला रहा है। यह 16 रात/17 दिन का पैकेज है और ट्रेन 25 नवंबर को रवाना होगी। ट्रेन अबोहर-मलौत, भटिंडा, बरनाला, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, आगरा फोर्ट इटावा और कानपुर में बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग पॉइंट के साथ श्री गंगानगर से शुरू होगी।

यह यात्रा एक तरह का धार्मिक हॉलीडे पैकेज है, जिसमें IRCTC, भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाएगी। इस ट्रेन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर बुकिंग शुरू हो गई है। मदुरै ट्रेन की टिकट 15,830 रुपये की होगी, वहीं दिल्ली से चलने वाली ट्रेन के टिकट की कीमत 15,120 रुपये होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH