बीजेपी की राष्‍ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित 124 सदस्‍य होंगे शामिल

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बीजेपी की राष्‍ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित 124 सदस्‍य होंगे शामिल
नई दिल्ली 07 नवम्बर 2021 - रविवार को भाजपा की राष्‍ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा सहित 124 सदस्‍य भाग लेंगे। यह बैठक बहुत महत्‍वपूर्ण साबित हो सकती है क्‍योंकि इसमें आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में नीति पर मंथन हो सकता है। बैठक नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सम्मेलन कक्ष में सुबह 10 बजे से होगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर गहन चर्चा की जाएगी। 

कार्यसमिति की यह बैठक दो साल बाद हो रही है। कोरोना संक्रमण के चलते 2019 के बाद यह बैठक नहीं हो सकी थी। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि बैठक की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जबकि समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। कोरोना महामारी के सामने आने के बाद इस पहली आमने-सामने की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी , भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत राष्ट्रीय कार्यसमिति के 124 सदस्य व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे जबकि मुख्यमंत्री और 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों के नेतृत्व में राज्य इकाइयां डिजिटल माध्यम से कार्य समिति की बैठक से जुड़ेंगी।

अरुण सिंह ने कहा की इस बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। साथ ही  उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड , मणिपुर , गोवा और पंजाब के विधानसभा चुनावों की तैयारी पर विशेष चर्चा होगी और मंथन होगा। इसके अलावा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होगी। सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते जिन नेताओं व लोगों की असमय मौत हुई है, उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ ही एक शोक प्रस्ताव भी पारित होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH