भाई दूज के दिन बड़ा सड़क हादसा , एम्बुलेंस की ठोकर से बाईक सवार दो युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाई दूज के दिन बड़ा सड़क हादसा , एम्बुलेंस की ठोकर से बाईक सवार दो युवकों की मौत
बरेली 06 नवम्बर 2021 - उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भैया दूज पर दो युवकों की मौत हो गई. दोनों बाइक से उत्तराखंड जा रहे थे. उनकी बाइक निजी मेडिकल कॉलेज के सामने एम्बुलेंस से टकरा गई. उनकी बहनें भैया दूज पर उनका इंतजार कर रही थीं. मगर, जैसे ही उनकी मौत की खबर आयी, घर में कोहराम मच गया।

बरेली से उत्तराखंड जाने वाले नैनीताल हाईवे पर शनिवार सुबह निजी मेडिकल कॉलेज के सामने एम्बुलेंस से बाइक टकरा गई. टक्कर काफी तेज थी जिसके चलते बाइक सवार राहुल शर्मा (23 वर्ष) निवासी बरेली और दीपक (25 वर्ष ) निवासी मुरादाबाद की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक पर सवार बरेली की दीपांशी (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई. उसको निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

एम्बुलेंस चालक रियाज अहमद निवासी हल्द्वानी उत्तराखंड को भी चोट आई है. घायल एम्बुलेंस चालक को परिजन इलाज के लिए हल्द्वानी ले गए. हादसे की सूचना पर थाना भोजीपुरा पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक दोनों दोस्त और युवती बाइक से उत्तराखंड जा रहे थे. मगर, क्यों जा रहे थे, यह बात परिजनों ने नहीं बताई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. त्योहार के दिन युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. मृतकों की बहन भैया दूज पर भाइयों का इंतजार कर रहीं थी. इसी दौरान हादसे की खबर पहुंची जिसके चलते मृतकों की बहनों का रो-रोकर बेसुध हो गई.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH