छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका इन 641 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
रायपुर , 06-11-2021 10:52:08 PM
रायपुर 06 नवम्बर 2021 - सिविल सेवा के क्षेत्र में नौकरी कर अपना करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानि CGPSC ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती 641 पदों पर होनी है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 10 दिसंबर 2021 तक का समय दिया गया है। CGPSC Vacancy 2021 रिक्त पदों का विवरण
निश्चेतना विशेषज्ञ: 124
शिशुरोग विशेषज्ञ: 123
स्त्रीरोग विशेषज्ञ: 111
मेडिसीन विशेषज्ञ: 115
अस्थिरोग विशेषज्ञ: 22
रेडियोलॉजिस्ट: 04
चर्मरोग विशेषज्ञ: 1
सर्जरी विशेषज्ञ: 111
मनोरोग विशेषज्ञ: 27
क्लीनिकल पैथोलाजिस्ट: 1
एपीडेमोलॉजिस्ट: 1
क्लीनिकल बायोकेमिस्ट: 1















