छत्तीसगढ़ - गिफ्ट आईटम की दुकान में लगी भीषण आग , लाखो का सामान जल कर राख

रायपुर , 05-11-2021 9:34:43 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गिफ्ट आईटम की दुकान में लगी भीषण आग , लाखो का सामान जल कर राख
रायपुर 05 नवम्बर 2021 - रायपुर शहर में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर एक हादसा हो गया। रामसागर पारा इलाके की एक गिफ्ट शॉप में आग लग गई। इस हैवी फायर एक्सीडेंट में कुछ ही मिनटों में खबर फायर ब्रिगेड के पास पहुुंची तो डिपार्टमेंट ने भी फौरन रिएक्ट करते हुए रेस्क्यू के लिए एक दल भेजा। आग के हालात देखकर फायर फाइटर्स ने बैकअप पार्टी बुलवाई और 4 दमकल वाहनों ने करीब 3 घंटे तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया और कामयाब भी रहे। फिलहाल आग बुझा ली गई है इस आगजनी में लाखों का सामान जल कर खाक हो गया है।

ये हादसा रामसागर पारा इलाके के मेनरोड पर स्थित काव्य गिफ्ट शॉप में हुई। दुकानदार बीती रात लक्ष्मी पूजा करके घर लौट गया था। दुकान के आस-पास घरों में रहने वालों को भी आग लगने की भनक नहीं लगी। कुछ राहगीरों ने फायर डिपार्टमेंट को सूचित किया। इसके बाद मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। एहतियात के तौर पर सबसे पहले इलाके की बिजली काटी गई। दुकान के पास कुछ बैंक, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और घर थे।

गिफ्ट शॉप के ऊपरी माले में ये आग लगी थी। किसी भट्‌टी की तरह धधक रही गिफ्ट शाॅप की खिड़कियों से आग की तेज लपटें निकल रही थीं। फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने बताया कि आग इतनी जबरदस्त थी कि लपटों के भभकती आवाज बाहर तक सुनाई दे रही थी। टीम ने फौरन पानी की बौछार शुरू की। ऊपरी माले तक पहुंचना मुमकिन नहीं हो पा रहा था। दुकान की दूसरी तरफ से सीढ़ी लगाकर फायर फाइटर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और आग बुझाने का काम किया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH