रंगीन मिजाजी दो आरक्षकों को पड़ी भारी , एक महिला के चक्कर मे आ कर नौकरी लगा बैठे दांव पर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रंगीन मिजाजी दो आरक्षकों को पड़ी भारी , एक महिला के चक्कर मे आ कर नौकरी लगा बैठे दांव पर
पीलीभीत 03 नवम्बर 2021 - कहते हैं कि प्यार अंधा होता है इसमें पड़कर अच्छा-खासा व्यक्ति भी उलझ जाता है। इसी तरह का एक मामला यूपी के पीलीभीत जिले से भी सामने आया है। यहां चौकी पर तैनात दो सिपाही एक विवाहिता के प्रेम में फंसकर उलझ गए। दोनों सिपाही महिला से चोरी-छिपे बातें भी करते थे यहीं नहीं मौका पाकर दोनों सिपाही महिला से एकांत में मुलाकात भी करते थे। महिला के दो सिपाहियों संग प्रेम की जानकारी उसके पति को लगी तो उसके होश उड़ गए। 

जिसके बाद सिपाहियों की ऑडियो सहित अन्य साक्ष्य लेकर पति थाने पहुंच गया जिसके बाद एसपी ने कड़ा रुख अख्तियार कर दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर के बाद सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच की जिम्मेदारी सीओ को सौंपी है इस कारवाई से पूरे महकमे में खलबली मची हुई है। 

पूरनपुर सर्किल क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के नित नए किस्से सामने आ रहे हैं लेकिन खाकी को दागदार करने वाले इस मामले से खलबली मची हुई है। हजारा थाने में तैनात सिपाही सुमित चौधरी और दीपक की लगभग दो साल पहले पोस्टिंग हुई थी। आशिक मिजाज सिपाहियों की करतूतें देख तत्कालीन थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने दोनों को चंदिया हजारा पुलिस चौकी पर भेज दिया था। यहां पहुंचने के बाद दोनों सिपाहियों का पड़ोस के गांव की रहने वाली महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। फोन पर बातचीत के अलावा मिलना भी होने लगा महिला का पति पूरे मामले से अनभिज्ञ रहा।

दो दिन पहले पत्नी व सिपाहियों की बातचीत की ऑडियो सुन दंग रह गए। पहले सिपाहियों को काफी समझाने का प्रयास किया। पर पुलिसिया रवैया के चलते दोनों ग्रामीण पर हावी हो गए। इसके बाद ग्रामीण ने थाना पहुंचकर कोतवाल हरीश वर्धन सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एसपी को पूरी घटना बताई। इस पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। 

मंगलवार को आरोपी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच सीओ वीरेंद्र विक्रम को सौंपी गई है पीलीभीत के एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया की ग्रामीण ने पत्नी और सिपाहियों के बीच प्रेम-प्रसंग की जानकारी थाने पहुंच कर दी थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले सिपाहियों को लाइन हाजिर बाद में सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH