भूपेश सरकार ने जो कहा वो किया , 2373 छात्रो के खातों में 1.65 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का हुआ भुगतान

रायपुर , 03-11-2021 2:53:58 AM
Anil Tamboli
भूपेश सरकार ने जो कहा वो किया , 2373 छात्रो के खातों में 1.65 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का हुआ भुगतान
रायपुर 02 नवम्बर 2021 -  कोविड-19 से अनाथ हुए शासकीय और अशासकीय शालाओं के छात्रो की सहायता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर लागू की गई छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के अंतर्गत शासकीय और अशासकीय शालाओं के 2373 विद्यार्थियों को 01 करोड़ 65 लाख 95 हजार रूपए की राशि का भुगतान छात्रवृत्ति के रूप में कर दिया गया है। 

बता दे कि छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के अंतर्गत कोविड-19 से अनाथ हुए शासकीय और अशासकीय शालाओं के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तथा शाला शुल्क का भुगतान किया जाता है। इस योजना के तहत कक्षा पहली से कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को प्रति माह 500 रूपए तथा कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को एक हजार रूपए प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है। 

राज्य छात्रवृत्ति के नियमानुसार 10 माह की गणना के आधार पर इन छात्रों को छात्रवृत्ति का एकमुश्त भुगतान किया गया है। जिसके अनुसार कक्षा पहली से 8वीं के विद्यार्थियों को एकमुश्त 5 हजार रूपए तथा कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को एकमुश्त 10 हजार रूपए की राशि का विद्यार्थियों के खाते में किया गया है। 

राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर 02 नवंबर 2021 की स्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के अंतर्गत कुल 2373 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH