झोपड़ी में घुसा तेज रफ्तार ट्रक , हादसे में 06 लोगों की मौत , और कई घायल

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
झोपड़ी में घुसा तेज रफ्तार ट्रक , हादसे में 06 लोगों की मौत , और कई घायल
गाजीपुर 02 नवम्बर 2021 - गाजीपुर जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, चट्टी पर बेकाबू ट्रक के एक झोपड़ी में घुसने से 10 लोग चपेट में आ गए. जबकि कई गंभीर रूप से घायल है. वहीं, अन्य घायलों को जिले के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों बाहर निकाला गया. इस दौरान दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

यह घटना गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव का है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सुबह 7 बजे अहिरौली चट्टी के पास सड़क किनारे बने एक झोपड़ी में घुस गया. इस दौरान भीषण एक्सीडेंट की चपेट में कई लोग आ गए, जिससे मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई.वहीं स्थानीय लोगों की मदद से अन्य को बाहर निकाल कर गाजीपुर जिला अस्पताल ले गए. जहां इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं कुछ लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. इस दौरान घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी मृतकों के शवों को जिला हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. इस दौरान गांव वाले मृतकों के लिए मुआवजे की मांग करने में लगे. वहीं, मौत की सूचना पाकर मुहम्मदाबाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. हालांकि पुलिस हालात को सामान्य करने और आवागमन को सुचारू रूप से चालू करने में जुट गई.

इस दौरान स्थानीय लोगों ने NH-31 गाजीपुर-भरौली मार्ग को जाम कर ट्रैफिक आवागमन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH