राशि अनुसार जानें धनतेरस पर क्या खरीदना होगा फलदायी और क्या है खरीददारी का शुभ मुहूर्त

रायपुर , 02-11-2021 1:10:24 PM
Anil Tamboli
राशि अनुसार जानें धनतेरस पर क्या खरीदना होगा फलदायी और क्या है खरीददारी का शुभ मुहूर्त
रायपुर 02 नवम्बर 2021 - दीपावली से दो दिन पूर्व 02 नवंबर 2021 दिन मंगलवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन खरीदारी से धन समृद्धि बढ़ती है. माना जाता है कि जब देवताओं और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन हुआ था, तब भगवान धनवंतरी अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे. वहीं इस दिन भगवान धनवंतरी के साथ यमराज की पूजा का भी विशेष महत्व है. इसके अलावा सुख समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का भी विधान है. इस दिन सोना, चांदी या बर्तन आदि खरीदना शुभ माना जाता है. आपको बताते हैं कि राशि अनुसार धनतेरस पर आपको क्या- क्या खरीदना चाहिए

         - राशि के अनुसार करें खरीदारी -

01 - मेष (Aries): सोने अथवा पीतल के बर्तन खरीदें ताकि स्वास्थ्य अच्छा रहे और संचय हो सके.

02 - वृषभ (Taurus): चांदी की मूर्ति अथवा आभूषण खरीदें ताकि उतार चढ़ाव से बच सकें  और परिवार में शांति बनी रहे.

03 - मिथुन (Gemini): कांसे के बर्तन खरीदें ताकि भ्रम से बचें और धन के मामले में ठीक निर्णय ले सकें.

04 - कर्क (Cancer): चांदी का बर्तन खरीदें या सिक्का खरीदें ताकि भावनाओं पर नियंत्रण रख सकें और संपत्ति क्रय कर सकें.

05 - सिंह (Leo): ताम्बे का बर्तन खरीदें और अगर वो जल का पात्र हो तो श्रेष्ठ ,ऐसा करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और क्रोध की आदत में सुधार होगा.

06 - कन्या (Virgo): चांदी का आभूषण सर्वश्रेष्ठ होगा और चांदी की माला सर्वोत्तम होगी, ऐसा करने से विवाह शीघ्र तय होगा और बुद्धि अच्छी रहेगी.

07 - तुला (Libra): चांदी के लक्ष्मी गणेश खरीदें, ताकि आपका घाटा रुक जाए, नौकरी की बाधाएं दूर हों.

08 - वृश्चिक (Scorpio): तांबे अथवा पीतल के बर्तन खरीदें ताकि वैवाहिक जीवन सुखी रहे और संतान पक्ष की बाधाएं समाप्त हों.

09 - धनु (Sagittarius): सोने या पीतल का सिक्का या मूर्तियां खरीदें ताकि आपका स्वभाव संतुलित रहे और वर्ष भर आप धन का अर्जन कर सकें. 

10 - मकर (Capricorn):  कांसे या जस्ते के बर्तन खरीदें ताकि धन की बड़ी हानियों से बच सकें और वाहन का सुख मिल  सके.

11 - कुंभ (Aquarius): स्टील के बर्तन खरीदें ताकि धन के मामलों में गंभीरता आये और डूबा हुआ धन वापस मिल सके.

12 - मीन (Pisces): चांदी अथवा ताम्बे के सिक्के खरीदें ताकि आपके खर्चे कंट्रोल में रहे और परिवार में वाद-विवाद न हो.

              - धनतेरस का शुभ मुहूर्त -

धनतेरस इस साल 02 नवंबर 2021 दिन मंगलवार के दिन मनाया जाएगा.  02 नवंबर को प्रदोष काल शाम 05 बजकर 37 मिनट से रात 08 बजकर 11 मिनट तक का है. वहीं वृषभ काल शाम 06.18 मिनट से रात 08.14 मिनट तक रहेगा. धनतेरस पर पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 06.18 मिनट से रात  08.14 मिनट तक रहेगा. धनतेरस पर पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6.18 मिनट से रात 8.11 मिनट तक रहेगा।

सोर्स - आज तक

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH