शातिर वाहन चोर केशव दास मानिकपुरी गिरफ्तार , आरोपी के कब्जे से चोरी की 09 बाईक बरामद

रायपुर , 02-11-2021 5:30:20 AM
Anil Tamboli
शातिर वाहन चोर केशव दास मानिकपुरी गिरफ्तार , आरोपी के कब्जे से चोरी की 09 बाईक बरामद
रायपुर 01 नवम्बर 2021 - दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर वाहन चोर केशव दास मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत व्यास तालाब पास चेकिंग पाईंट लगाकर संदिग्धों की चेकिंग की जा रहीं थी। 

इसी दौरान पैशन प्रो दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा था, को पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा रोककर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना केशव दास मानिकपुरी निवासी खमतराई रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा केशव दास से पैशन प्रो दोपहिया वाहन का कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। 

जिस पर टीम द्वारा केशव दास से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी कर उपयोग करना बताया गया। केशव दास से चोरी की अन्य दोपहिया वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर केशव दास मानिकपुरी द्वारा रायपुर शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों के कई स्थानों से कुल 09 नग दोपहिया वाहन चोरी कर छिपाकर रखना स्वीकार किया गया। 

जिस पर आरोपी केशव दास मानिकपुरी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की 09  दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 09/21 धारा 41(1+4)/379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है

बता दे की आरोपी केशव दास मानिकपुरी पूर्व में भी वाहन चोरी के प्रकरणों में दो बार जेल निरूद्ध रह चुका है। 

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अश्वनी राठौर थाना प्रभारी खमतराई , सउनि. गेंदूराम नवरंग , प्र.आर. रमेश यादव, आरक्षक सुदीप मिश्रा एवं रामचंद्र तिवारी थाना खमतराई की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH