त्यौहारी सीजन में राजधानी रायपुर जाने का है प्लान तो इस खबर को जरूर पढ़ें

रायपुर , 02-11-2021 4:08:55 AM
Anil Tamboli
त्यौहारी सीजन में राजधानी रायपुर जाने का है प्लान तो इस खबर को जरूर पढ़ें
रायपुर 01 नवंबर 2021 - त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों को 3 सेक्टरों में बांटकर व्यवस्था बनाया है। जिससे सड़कोंं पर जाम की स्थिति न बने। यातायात संबंधी सुविधाओं के लिए टोल फ्री नंबर 0771-4247119 जारी किया गया है। इस संबंध में व्यापारी संघों की बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर एमआर मंडावी ने यातायात पुलिस का सहयोग करने को कहा।

सेक्टर एक में एमजी रोड, केके रोड फाफाडीह रोड, स्टेशन रोड तेलगानी नाका, आमापारा बाजार में आने वाले वाहन चालक अपना वाहन मल्टी लेवल पार्किंग गंज मैदान शारदा चौक के पीछे पार्किंग स्थल पर अपना वाहन पार्क करेंगे। सेक्टर दो मालवीय रोड सदर बाजार रोड कंकालीपाड़ा रोड पुरानी बस्ती लाखे नगर शास्त्री बाजार में आने वाले वाहन चालक अपना वाहन गांधी मैदान हिंदी स्पोर्ट्स ग्राउंड सीरत मैदान जवाहर मार्केट पार्किंग स्थल मैं अपना वाहन पार्क करेंगे। सेक्टर तीन पंडरी कपड़ा मार्केट देवेंद्र नगर पीली बिल्डिंग लोधिपारा चौक अनुपम नगर बाजार में आने वाले वाहन चालक अपना वाहन पंडरी कपड़ा मार्केट के सामने पार्किंग स्थल सिटी सेंटर माल पार्किंग प्रगति मैदान वह गंज मंडी मैदान में अपना वाहन पार्क करेंगे।

बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस रायपुर की ओर से लगातार आईटीएमएस सीसीटीवी कैमरे में लगे पीए सिस्टम के माध्यम से हिंदी व छत्तीसगढ़ी में पार्किंग स्थलों की जानकारी प्रसारित की जा रही है। शहर में लगे 56 चौक-चौराहों में लगे स्पीकर पर एक साथ प्रसारित हो रही है। जिससे आम नागरिकों को पार्किंग क्षेत्रों के बारे में जानकारी लगातार जानकारी प्राप्त हो रहे हैं।

त्योहारी सीजन के दौरान दुकानों में माल लोडिंग व अनलोडिंग सुबह 10 से एक बजे एवं शाम चार बजे से नौ बजे रात्रि तक प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान ग्राहकों की सुरक्षा के लिए मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। अतः माल लोडिंग अनलोडिंग के लिए उपरोक्त समय को छोड़कर अन्य समय में अपना सामान लोडिंग अनलोडिंग करा सकते हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH