छत्तीसगढ़ हुआ शर्मसार , तीन युवकों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप

रायपुर , 02-11-2021 12:26:39 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ हुआ शर्मसार , तीन युवकों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप
रायपुर 01 नवंबर 2021 - छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मामला खरोरा थाना इलाके का है, जहां गांव के ही तीन युवकोंं ने 14 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिक पीड़िता निवासी खरोरा रायपुर ने थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह राहुल सेन, कुणाल सेन व सुनील धीवर को जानती पहचानती है, जो पीड़िता के घर के आसपास हमेशा आते जाते थे। 

दिनांक 15.08.21 को राहुल सेन, कुणाल सेन तथा सुनील धीवर खरोरा के एक गार्डन में पीड़िता के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किये तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर तीनों वहां से फरार हो गये। पीड़िता उक्त तीनों से बहुत ज्यादा डर गयी जिससे वह रायपुर आ गयी और हैदराबाद जाकर काम कर जीवन यापन करने सोच कर रायपुर से ट्रेन में बैठ गयी। 

ट्रेन नागपुर पहुंचा तो आर.पी.एफ. पुलिस की टीम द्वारा पीड़िता को रायपुर कल्याण समिति में पहुंचा दिया गया, कि आरोपी राहुल सेन, कुणाल सेन व सुनील धवीर के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 471/21 धारा 376-डी, 506 भादवि. एवं पाॅस्को एक्ट की धारा 6 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार एवं थाना प्रभारी खरोरा रमेश मरकाम को आरोपियों की पतासाजी कर त्वरित गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। 

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में थाना खरोरा पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही व पतासाजी करते हुए प्रकरण के आरोपी राहुल सेन, कुणाल सेन एवं सुनील धीवर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
छत्तीसगढ़ हुआ शर्मसार , तीन युवकों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH