छत्तीसगढ़ - जिमीकंद लगाने के लिए खोद रहे थे जमीन और निकल गई माँ काली

बेमेतरा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जिमीकंद लगाने के लिए खोद रहे थे जमीन और निकल गई माँ काली
बेमेतरा 30 अक्टूबर 2021 - बेमेतरा जिले की पुरानी बस्ती रांका के बनिया तालाब के पास स्थित मैदान में खुदाई के दौरान मां काली की प्राचीन मूर्ति निकली है ग्रामीण सदाराम निषाद मैदान में अपने बच्चे के साथ जिमीकंद लगाने के लिए खुदाई कर रहे थे। इस दौरान उनके पुत्र दीपचंद (13) को मां काली की मूर्ति दिखी।

शुरूआत में मुकुट व चेहरा दिखा। इसके बाद ग्रामीणों ने खुदाई की तो मां काली की प्रतिमा एक हाथ में तलवार व दूसरे हाथ में असुर का कटा हुआ सिर लिए दिखाई दी। प्रतिमा के गले में असुरों का कटा सिर का स्वरूप दिख रहा है। इसकी खबर लगते ही देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। रात तक लोग दर्शन करने पहुंचते रहे। फूल, चावल, नारियल, पैसे आदि चढ़ाकर लोग पूजा कर रहे हैं। आसपास गांव कठिया, कुरूद, पेंड्री, झलमला, जौग, तिवरैया, किरीतपुर, जेवरा, मटका, सिमगा, बेमेतरा से बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा आपसी सहयोग से मंदिर निर्माण कर मूर्ति संरक्षित करने की योजना है।

जानकारी मिलने पर पुरातत्व विभाग के उपसंचालक जेआर भगत ने प्रतिमा को देखने गए थे। उन्होंने बताया कि खुदाई में मिली मां काली की मूर्ति देखने पर करीब 100 वर्ष पुरानी लग रही है। जांच के बाद प्रतिमा वास्तविकता कितनी पुरानी है पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव के बाद मूर्ति की जांच करने के लिए विभाग से टीम भेजी जाएगी, ताकि उसके इतिहास के बारे में पता चल सके। इपर मूर्ति को संरक्षित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH