महिला आरक्षक के साथ इंस्पेक्टर को रंगरेलियां मनाना पड़ा भारी , परिजनों ने की चप्पलो से पिटाई

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला आरक्षक के साथ इंस्पेक्टर को रंगरेलियां मनाना पड़ा भारी , परिजनों ने की चप्पलो से पिटाई
आगरा 26 अक्टूबर 2021 - उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात एक दरोगा महिला सिपाही के साथ करवाचौथ पर रंगरेलियां मना रहा था. जहां महिला सिपाही की छोटी बहन ने दरोगा को पकड़ लिया और सरेराह दरोगा की पिटाई करना शुरू कर दिया. इस दौरान युवती चप्पलों से पीटती हुई दरोगा को थाने ले गई. दरोगा को पीटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बाद में थाने में दोनों में पक्षों में समझौता हो गया. हालांकि थाने में पुलिस मामले को रफा-दफा करने में जुट गई. ये घटना रात करीब 11 बजे की है.

दरअसल, ये मामला आगरा जिले के एत्मादपुर थाने का है. जहां आगरा के एक थाने में तैनात दरोगा का महिला सिपाही के साथ मेल जोल था. इस दौरान दोनों का एक दूसरे से काफी मिलना जुलना था. वहीं, करवाचौथ के दिन दरोगा महिला सिपाही से मिलने के लिए एत्मादपुर पहुंच गया. जहां एत्मादपुर थाने के पास ही महिला पुलिस कर्मी ने किराए पर मकान ले रखा है. वहीं, एक कमरे से महिला सिपाही के परिजनों ने दरोगा को पकड़ लिया. ऐसे में परिजन उसे पीटते हुए सड़क पर ले आए. महिला सिपाही की बहन, भाई व अन्य परिजनों ने दरोगा को जमकर पीटा. मारपीट करने के बाद परिजन दरोगा को पकड़कर थाने भी ले गए. थाना पुलिस ने बताया कि मामूली विवाद है. वहीं, महिला पुलिस कर्मी कोई कार्रवाई नहीं चहाती है. उसने दरोगा के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है. महिला पुलिस कर्मी की बहन से दरोगा का विवाद क्यों हुआ यह पूछा जा रहा है।

बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक युवती दरोगा का कालर पकड़कर कर ले जाते हुए दिखाई दे रही है. इसके साथ ही चलते-चलते उसे थप्पड़ भी मार रही है. वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि दोनों के बीच आपस का कुछ विवाद था. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष पहले से ही एक दूसरे को जानते है. किसी गलतफहमी हो जाने के कारण मारपीट हो गई. फिलहाल दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है. फिलहाल महिला पुलिसकर्मी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH