बीमा पॉलिसी करने की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट , बीमा पॉलिसी करवाने वाले लोगों को उपलब्ध कराया जाता था कॉलगर्ल

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बीमा पॉलिसी करने की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट , बीमा पॉलिसी करवाने वाले लोगों को उपलब्ध कराया जाता था कॉलगर्ल
मुरादाबाद 25 अक्टूबर 2021 - मुरादाबाद में बीमा पॉलिसी करने की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद कांशीराम नगर स्थित एक मकान से पश्चिम बंगाल की दो युवतियों को मुक्त कराया है। 

पुलिस का दावा है कि आरोपी बीमा पॉलिसी करवाने वाले लोगों को युवतियां भी उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। 

सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ महिला और पुरुष शहर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहे हैं। इसी सूचना पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह की टीम को साथ लेकर शुक्रवार रात पुलिस ने दीन दयालनगर में एक घर पर दबिश दी थी। वहां से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली थी। 

इसके बाद पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार स्थित एक मकान पर दबिश दी। पुलिस ने यहां से दो महिलाएं और दो युवकों को हिरासत में लिया। इसके अलावा कांशीराम नगर से दो युवतियां को मुक्त कराया गया। दोनों युवतियां पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग की रहने वाली हैं और दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही थीं।
 
पुलिस का दावा है कि सेक्स रैकेट चलाने में दो महिला और तीन युवक गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी एक महिला उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली हैं, जबकि दूसरी महिला अमरोहा निवासी है।

वह मुरादाबाद में ही रह रही थी। इसके अलावा तीन पुरुष राहुल दास, बाबू उर्फ धीरज और राजू उर्फ नीरज को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी शहर में अलग-अलग जगह किराये पर रहते हैं। 

सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं के साथ ही राहुल दास व बाबू उर्फ धीरज निजी बीमा कंपनी में बीमा पॉलिसी करते हैं।

नौकरी के बहाने बुलाकर करवाता था देह व्यापार
लोगों को बीमा पॉलिसी बेचने के लिए ये सभी उन्हें सेक्स सर्विस मुहैया कराते थे। इसके लिए मुरादाबाद के बाहर से युवतियों को नौकरी के बहाने बुलाकर उनसे देह व्यापार कराते थे। सीओ ने बताया कि इस गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस को मौके से सेक्स वर्धक गोलियां, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड, आई कार्ड समेत अन्य सामान मिला है।
बीमा पॉलिसी करने की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट , बीमा पॉलिसी करवाने वाले लोगों को उपलब्ध कराया जाता था कॉलगर्ल

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH