दो मंजिला कच्चा मकान ढहा , हादसे में 05 लोगो की मौत और 05 लोगो की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दो मंजिला कच्चा मकान ढहा , हादसे में 05 लोगो की मौत और 05 लोगो की हालत गंभीर
जौनपुर 22 अक्टूबर 2021 - उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है. जहां एक बड़ा हादसा हो गया है और इसमें पांच लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली के बाड़ी मस्जिद के पास मोहल्ला रोजा अर्जन में करीब साढ़े 11 बजे दो मंजिला कच्चा मकान ढह गया और इसके मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका जिला अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है. घटना का जानकारी मिलते ही डीएम मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।

फिलहाल जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. जानकारी के मुताबिक हादसा रात को हुआ और घटना में पांच लोगों की मौत दबने के कारण हो गई. जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली के बाड़ी मस्जिद के पास मोहल्ला रोजा अर्जन में करीब साढ़े 11 बजे ये हादसा हुआ. जहां दो मंजिला कच्चा मकान ढह गया है और इसके मलबे दबने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. वहीं घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए थे और रात में मकान अचानक ढह गया. मकान के मलबे में गयासुद्दीन, मोहम्मद असाउद्दीन , चांदनी ,हेरा (10) मोहम्मद कैफ, शन्नो,स्नेहा, संजीदा ,मिस्बाह और अजीमुल्लाह दब गए. इस घटना का जानकारी के मिलने के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू कर दिया. वहीं इसकी जानकारी पुलिस को दी. इस सूचना पर जिला व पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक मलबे में दबे पांच लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं डॉक्टरों ने अजीमुल्लाह.मोहम्मद कैफ, संजीदा, मिश्बाहऔर मोहम्मद सैफ को मृत घोषित कर दिया है. जबकि पांच लोगों का इलाज चल रहा है

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH