एक्सीडेंट कर भाग रहे बलेरो चालक ने बाईक सवार दम्पत्ति को मारी टक्कर , दो की मौके पर ही मौत और

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक्सीडेंट कर भाग रहे बलेरो चालक ने बाईक सवार दम्पत्ति को मारी टक्कर , दो की मौके पर ही मौत और
कुशीनगर 20 अक्टूबर 2021 - कुशीनगर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां रामकोला थाना क्षेत्र के रामकोला - कप्तानगंज मार्ग पर बुधवार की दोपहर एक बोलेरो चालक ने रामपुर बगहा गांव के सामने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया।

घटना के बाद पकड़े जाने के भय से चालक बोलेरो लेकर भागने लगा और करीब दो सौ मीटर आगे बगहा खुर्द गांव के पास बोलेरो चालक ने बाइक से जा रहे एक दंपति को भी पीछे से टक्कर मार दिया। इससे गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला के गोद में बैठा करीब एक वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोटस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। उधर, बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना ग्रस्त बाइक और बोलेरो पुलिस के कब्जे में है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब एक बजे महाराजगंज जिले की नंबर प्लेट वाली एक बोलेरो कप्तानगंज से रामकोला की तरफ आ रही थी। अभी रामपुर बगहां गांव के सामने पहुंची ही थी कि बाइक से जा रहे इसी गांव के बाइक सवार दिनेश यादव को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे दिनेश का पैर टूट गया। वहां पकड़े जाने के भय से बोलेरो चालक तेज गति से भागने लगा।

बोलेरो चालक करीब दो सौ मीटर आगे जैसे ही रामपुर खुर्द गांव के सामने पहुंचा तो कप्तानगंज से इलाज करवाकर घर जा रहे कठिनाइयां निवासी बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल पति अमित सिंह और पत्नी बिंदु देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी के गोद में बैठा करीक एक वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस ने अमित और बिंदु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि दुर्घटना में घायल दिनेश यादव और एक वर्षीय बालक को इलाज के लिए रामकोला सीएचसी भिजवाया। पुलिस दुर्घटना ग्रस्त बाइक और बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।

रामकोला SO डी के सिंह ने बताया कि रामकोला-कप्तागनंज मार्ग पर बुधवार की दोपहर करीब एक बजे एक बोलेरो की टक्कर से दो बाइक सवार सहित चार लोग घायल हुए थे। इसमें से दो की मौत मौके पर हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज सीएचसी रामकोला कराया जा रहा है। दुर्घटना ग्रस्त बाइक और बोलेरो पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH