दो बच्चों की माँ को युवक से हुआ प्यार , रोड़ा बनने लगी सास तो कर दी हत्या

झारखंड , 20-10-2021 9:51:37 PM
Anil Tamboli
दो बच्चों की माँ को युवक से हुआ प्यार , रोड़ा बनने लगी सास तो कर दी हत्या
गिरिडीह 20 अक्टूबर 2021 - झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी थाना के पकड़ियाहीर के डोभा से संदिग्ध परिस्थिति में मिली मलुकचल की बड़की टुड्डू की लाश से जुड़े मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया. अवैध संबंध का विरोध करने पर बड़की की हत्या उसकी ही बहू लीलावती सोरेन ने अपने प्रेमी लखन बेसरा के साथ मिलकर कर दी थी. पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी एवं लोहे की छड़ को बरामद कर लिया है. ये जानकारी एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने दी।

एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने बताया कि मारपीट के एक मामले में मृतका बड़की टुड्डू का पति मंझिला मरांडी तथा उसका पुत्र अनिल मरांडी जेल चला गया था. इस दौरान इसी थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव के सुरेश बेसरा का पुत्र लखन बेसरा उसके घर आने जाने लगा. बहू लीलावती सोरेन के साथ लखन के अवैध संबंध की जानकारी हुई तो मृतका उसका विरोध करने लगी. उसे रास्ते से हटाने के लिए बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और मौका देख 14 अक्टूबर की देर रात दोनों ने मिलकर बड़की की हत्या कर दी।

साक्ष्य को छिपाने की नीयत से मृतका के शव को एक बड़े से पत्थर से बांध कर डोभा में डाल दिया था. बताया जा रहा है कि हत्या की आरोपी महिला दो बच्चों की मां है, जबकि उसका प्रेमी अविवाहित है. पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी एवं लोहे की छड़ को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
दो बच्चों की माँ को युवक से हुआ प्यार , रोड़ा बनने लगी सास तो कर दी हत्या

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज

छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH