छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज

दुर्ग , 04/05/2026 8:02:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज

दुर्ग 04 मई 2026 - दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत कर दुष्कर्म करने में मामले में सोमवार को नगर निगम और पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया जहां आरोपी और उसका परिवार शासकीय जमीन पर कब्जा कर रह रहे थे।

 गौरतलब है कि पिछले दिनों दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्र्कम की घटना घटित हुई थी। रेप के आरोपी किशोर चौहान उर्फ चेटा के खिलाफ पहले से ही गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। नाबालिग बच्ची से रेप और मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आरोपी के खिलाफ गहरी नाराजगी और आक्रोश था।

प्रशासन की जांच में यह सामने आया कि आरोपी और उसके परिजन ग्राम पुरैना में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे थे। इस पर निगम प्रशासन ने पहले नोटिस जारी कर मकान खाली करने के निर्देश दिए थे। लेकिन तय समय में आदेश का पालन नहीं किया गया। नोटिस की अनदेखी के बाद सोमवार को प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को घेर लिया।

कार्रवाई से पहले मकान के अंदर रखा सामान बाहर निकाला गया और फिर बुलडोजर से अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। स्थानीय स्तर पर यह कदम एक सख्त संदेश के तौर पर भी सामने आया है कि गंभीर अपराधों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ हर स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH