छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता विश्वविद्यालय में थप्पड़ कांड , युवती ने छात्र नेता को मारा तमाचा

रायपुर , 18-10-2021 10:16:22 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता विश्वविद्यालय में थप्पड़ कांड , युवती ने छात्र नेता को मारा तमाचा
रायपुर 18 अक्टूबर 2021 - छत्तीसगढ़ का एकमात्र मीडिया गुरुकुल एक बार फिर चर्चे में है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर की फिर एक घटना सामने आई है। इस बार एक वायरल हो रहा वीडियो यूनिवर्सिटी को फिर से चर्चे में लाया है।

एक लड़की और लड़के के बीच फाइट का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो कॉलेज कैम्पस में हुए थप्पड़ कांड का है। बताया जा रहा है कि लड़की ने लड़के पर अभद्र टिप्पणी व अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया। इस घटना का 1 मिनट 26 सेकंड का वीडियो वहां मौजूद स्टूडेंट्स में से किसी ने बना लिया। वीडियो के साथ एक चैट का स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है जिसमें निखिल नाम के लड़के ने कुछ लड़कियों के बारे में अभद्र टिप्पणी की। वायरल चैट में साफ देखा जा सकता है कि लड़का कुछ लड़कियों के बारे में किसी से बातचीत कर रहा है। जिसमें निखिल कुछ लड़कियों के कैरेक्टर के बारे में टिप्पणी कर रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की पहले तो लड़की-लड़के को मोबाइल पर कुछ दिखाती है।जिसके बाद लड़का कसम खाते हुए कह रहा है कि यह मेरा नंबर नहीं है। तभी अचानक लड़की ने उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। 

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की कैसे लगातार लड़के को थप्पड़ मारती जा रही है। लड़का उसे कहता है कि वह नंबर उसका नहीं है। वीडियो में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का एक बैनर भी नजर आ रहा है जो एलेक्ट्रोनिक मीडिया विभाग में स्थित स्टूडियो के पास का है, ऐसा छात्रों का कहना है। जिससे साफ होता है कि वायरल वीडियो यूनिवर्सिटी कैंपस का ही है। वीडियो में कुछ और भी बच्चे नजर आ रहे हैं। हालांकि, वहां मौजूद बच्चों ने दोनों के बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH