महिला ने थाना प्रभारी पर लगाया ब्लैकमेल कर तीन साल तक रेप करने का आरोप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला ने थाना प्रभारी पर लगाया ब्लैकमेल कर तीन साल तक रेप करने का आरोप
मेरठ 15 अक्टूबर 2021 - उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. दरअसल, हस्तिनापुर थाने के एक दारोगा के खिलाफ महिला ने तीन साल तक रेप करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने आरोपी दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दारोग के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता के आरोप के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिला द्वारा हस्तिनापुर थाने के दारोगा पर तीन साल तक रेप करने के आरोप में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि दारोगा उसके साथ तीन साल से रेप कर रहा है।

शिकायत में कहा गया है कि दारोगा उसकी मासूम बेटी को जान से मारने की धमकी देकर, या कभी उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कथित तौर पर रेप करता था. शिकायत में महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी सहेली की स्कूटी चोरी हो गई थी तब वह अपनी सहेली के साथ माधवपुरम पुलिस चौकी स्कूटी चोरी की शिकायत करने आई थी, उस समय वहां थाना प्रभारी अरुण कुमार थे और दरोगा ने उसका नंबर लिया उसके बाद से दोनों में बातचीत शुरू हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण केशव कुमार ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें दारोगा वर्दी में उक्त महिला के साथ नाचता दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है. कुमार ने कहा कि रेप के मामले और इस वीडियो, दोनों की जांच कराई जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH