रमन सिंह के जन्मदिन पर सियासत , कांग्रेस का आरोप रमन सिंह अपने पुत्र को समझा लेते तो कवर्धा में तनाव होता ही नहीं

रायपुर , 15-10-2021 2:24:58 AM
Anil Tamboli
रमन सिंह के जन्मदिन पर सियासत , कांग्रेस का आरोप रमन सिंह अपने पुत्र को समझा लेते तो कवर्धा में तनाव होता ही नहीं
रायपुर 14 अक्टूबर 2021 - पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा कवर्धा तनाव के कारण अपना जन्मदिन नहीं मनाने के निर्णय को कांग्रेस ने घड़ियाली आंसू बहाने की संज्ञा दी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह को वास्तव में कवर्धा की इतनी ही चिंता होती तो कवर्धा में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनती ही नहीं। 
रमन सिंह अपने पुत्र को समझा लेते तो कवर्धा में तनाव होता ही नहीं युवाओं के दो छोटे समूह के झगड़े को भारतीय जनता पार्टी संघ ने सांप्रदायिक तनाव का रंग देने का प्रयास किया है और रमन सिंह के पुत्र पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और वर्तमान सांसद संतोष पांडेय ने वहां पर माहौल को और बिगाड़ने का काम किया है। 

रमन सिंह जेल में बंद उपद्रवी तत्वों के लिये चिंतित है लेकिन कवर्धा में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये दोनों पक्षों से शांति की अपील रमन सिंह ने कभी नहीं किया। रमन सिंह जन्मदिन नहीं मनाने की नौटंकी करने के बजाय अपने पुत्र को शांति और सद्भाव की शिक्षा देते तो प्रदेश और कवर्धा का ज्यादा भला होता। 
रमन सिंह प्रदेश के तीन बार 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे है प्रदेश की जनता उनसे इतनी अपेक्षा तो रखती है कि खोई हुई सत्ता प्राप्ति के जतन के लिये वे प्रदेश की गंगा जमुनी तहजीब पर प्रहार नहीं करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कवर्धा में शांति की स्थापना और कर्फ्यू में ढील के बाद जिस प्रकार से संघ भाजपा और विहिप के लोगों ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया, उससे स्पष्ट हो गया कि कवर्धा तनाव संघ और भाजपा की सुनियोजित प्रयोग था जिसे भाजपा पूरे प्रदेश में फैलाकर अपनी राजनैतिक रोटी सेकना चाहती है। एक शहर के दो गुटों के छोटे से झगड़े को सांप्रदायिक तनाव में बदलने की साजिश के बाद उसको प्रदेश स्तर पर विस्तारित करने की भाजपा की योजना बेनकाब हो चुकी है। प्रदेश और देश की जनता भाजपा के चरित्र को जान चुकी है भाजपा अपने राजनैतिक हितों को साधने के लिये किसी भी स्तर तक जा सकती है।
रमन सिंह के जन्मदिन पर सियासत , कांग्रेस का आरोप रमन सिंह अपने पुत्र को समझा लेते तो कवर्धा में तनाव होता ही नहीं

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH