शादी शुदा महिला ने प्रेमी के लिए किया कुछ ऐसा जिसमे पति के साथ पुलिस भी खा गई धोखा

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी शुदा महिला ने प्रेमी के लिए किया कुछ ऐसा जिसमे पति के साथ पुलिस भी खा गई धोखा
गोरखपुर 14 अक्टूबर 2021 - गोरखपुर में एक शादीशुदा महिला का इश्‍क का ऐसा बुखार चढ़ा कि उसने पति और परिवार को धोखा देने के साथ-साथ पुलिस की आंखों में भी धूल झोंक दिया। महिला ने बैंक में अपने खाते से रुपए निकालकर प्रेमी को दे दिए और इस बात को छिपाने के लिए लूट की झूठी खबर फैला दी। मामले की छानबीन शुरू होते ही सच्‍चाई सामने आ गई और तब जेल जाने के डर से महिला ने पुलिस चौकी पर लिखित में कबूल कर लिया कि उसके साथ लूट की वारदात नहीं हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार इस महिला का पति रोजी-रोटी के लिए विदेश में मजदूरी करता है। पति ने वहां से पत्नी के खाते में रुपए भेजकर समूह आदि से लिया कर्ज चुकाने को कहा था। इस बीच प्रेमी को भी रुपयों की जरूरत पड़ी तो उसने महिला से मांग लिए। 12 अक्‍टूबर की दोपहर में महिला ने भटहट कस्बे के स्टेट बैंक की शाखास से 30 हजार रुपए निकाले और प्रेमी से मिलने चली गई। उसने इसमें से कुछ रकम प्रेमी को दे दी। इसके बाद पति को रुपयों का हिसाब ना देना पड़े इसलिए घर पहुंचने के बाद रात को करीब आठ बजे एक तीसरे व्यक्ति के जरिए पुलिस को लूट की झूठी सूचना दिलवा दी। पुलिस को सूचना दी गई कि पिपरी के पास महिला से 30 हजार रुपए लूट लिए गए हैं। 

लूट की सूचना पर तुरंत हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पड़ताल की। महिला से पूछताछ की। महिला ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर 12 बजे रुपए निकालकर बैंक से निकली थी। इस पर पुलिस ने सवाल किया कि सिर्फ चार किलोमीटर दूर बैंक से घर आने में उसे पांच घंटे क्‍यों लगे? महिला इसका जवाब नहीं दे सकी। 

इसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक कई सवाल किए और महिला उलझती चली गई पुलिस ने महिला का मोबाइल चेक किया तो एक व्‍यक्ति के नंबर पर कई बार फोन किया गया था। पुलिस ने उस व्‍यक्ति की भी तफ्तीश शुरू कर दी। भेद खुलता देख महिला घबड़ा गई। उसने बुधवार की सुबह पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित रूप से अपनी गलती कबूल कर ली। उसने पुलिस को पूरी कहानी बताई और कहा कि उसके साथ लूट की कोई घटना नहीं हुई है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH