सड़क हादसे में दोषी का रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़‍ियों का रजिस्‍ट्रेशन , दुर्घटना की होगी वैज्ञानिक जांच

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सड़क हादसे में दोषी का रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़‍ियों का रजिस्‍ट्रेशन , दुर्घटना की होगी वैज्ञानिक जांच
पटना 14 अक्टूबर 2021 - राज्य में सड़क दुर्घटना में दोषी चालकोंं का ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़‍ियों का निबंधन रद करने की कार्रवाई की जाएगी। सड़क दुर्घटना के बाद जांच के लिए बनी संयुक्त टीम की रिपोर्ट के आधार पर इसका निर्णय होगा। लाइसेंस रद करने के लिए एमवीआइ की ओर से संबंधित डीटीओ कार्यालय को अनुशंसा भेजी जाएगी। 

इस संबंध में परिवहन सचिव ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया है उन्होंने निर्देश दिया है कि तीन सदस्यीय टीम दुर्घटना स्थल पर जाकर दुर्घटना की जांच कर त्वरित कार्रवाई करें टीम में जिलास्तरीय परिवहन, पुलिस व पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का लाभ मिल सके, इस दिशा में भी कार्रवाई करने को कहा गया है।

विभाग के मुताबिक सड़क दुर्घटना की वैज्ञानिक जांच की जाएगी ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाकर उसे दूर किया जा सके। इस संबंध में विभाग ने सभी जिलों को निर्देश भेजा है, ताकि दुर्घटना के बाद टीम जाकर तुरंत जांच करे। विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक दुर्घटना के बाद सबसे पहले स्थानीय पुलिस के अधिकारी दुर्घटना की जांच करेंगे। पुलिस के स्तर पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जिला स्तर पर गठित जांच दल के अधिकारी घटनास्थल का जायजा लेंगे।

- बिहार की नीति पूरे देश में 15 अक्टूबर से होगी लागू -

मालूम हो कि सड़क हादसों में लगातार हो रही वृ‍द्धि को लेकर सरकार गंभीर है। इसपर नियंंत्रण के लिए सरकार कई उपाय कर रही है। हादसे में जख्‍मी लोगों को अस्‍पताल तक पहुंचाने वाले को सरकार नकद सहायता देती है। बिहार के इस मॉडल को पूरे देश में लागू किया गया है। बिहार पहला राज्‍य है जिसने Good Samaritan को नकद पुरस्‍कार देने का नियम लागू किया था। 15 अक्‍टूबर से इसे देश भर में लागू कर दिया जाएगा।  इसको लेकर केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।  

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH