बाप करता था फिल्मो में डॉन बन कर राज , बेटा ने किया हकीकत में , अब रात कट रही है जेल में

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बाप करता था फिल्मो में डॉन बन कर राज , बेटा ने किया हकीकत में , अब रात कट रही है जेल में
नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2021 - शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत एक बार फिर अगली तारीख के लिए टल गई है. बुधवार 13 अक्टूबर को सेशंस कोर्ट मे हुई सुनवाई में आर्यन को जमानत नहीं मिल पाई.आर्यन को एक रात और जेल में ही बितानी पड़ेगी. कोर्ट में आर्यन के वकील और एनसीबी के बीच चली बहस लंबी चली जिसके बाद आर्यन की जमानत पर कोर्ट ने अपना फैसला अगले दिन के लिए सुरक्ष‍ित कर लिया है. जमानत की यह सुनवाई सेशंस कोर्ट में लगभग तीन बजे शुरु हुई थी. इसके बाद आर्यन की जमानत पर एनसीबी और आर्यन के वकील ने दलीलें पेश की. यह सुनवाई शाम तक चली. मालूम हो कि जिस जेल में आर्यन खान बंद हैं यान‍ी आर्थर रोड जेल वह शाम साढ़े पांच बजे बंद हो जाती है. जेल के बंद होने पर आर्यन खान की जमानत जाह‍िर है नहीं हो पाएगी. अब आर्यन खान की जमानत पर अदालत 14 अक्टूबर यानी गुरुवार को अपना फैसला सुनाएगी।

एनसीबी ने आर्यन की जमानत पर जवाब दाख‍िल करने के बाद रिमांड में कहा कि इस केस में एक आरोपी की भूमिका को दूसरे के जर‍िए से नहीं समझा जा सकता है. भले ही आर्यन के पास ड्रग्स ना मिला हो लेकिन वे पेडलर के संपर्क में थे. ये बड़ी साजिश है. इसकी जांच जरूरी है. आर्यन खान पर कॉन्ट्राबैंड खरीदने का आरोप लगा था और यह कॉन्ट्राबैंड अरबाज मर्चेंट के पास से बरामद किया गया था. विदेशों में ड्रग्स की लेनदेन को लेकर एनसीबी की जांच जारी है. आज की सुनवाई में आर्यन खान के अलावा नुपूर सार‍िका, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, श्रेयस नायर, अव‍िन साहू, आच‍ित और मोहक जसवाल की बेल अर्जी पर सुनवाई होगी।

आर्यन खान के वकील ने कोर्ट में अपनी बात रखते हुए ये साफ कहा कि आर्यन खान के पास किसी तरह का ड्रग्स नहीं मिला है. उनके पास से कैश भी बरामद नहीं हुआ है.आर्यन खान, मुनमुन धमेचा को भी नहीं जानते हैं. एनसीबी ने तीनों को क्रूज से अरेस्ट करते हुए एक साथ पेश किया है. लेकिन आर्यन खान का मुनमुन से कोई कनेक्शन नहीं है. ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान इस वक्त आर्थर रोड जेल में हैं. उनकी जमानत पर उनके वकील पिछले काफी दिनों से मशक्कत कर रहे हैं, पर हर बार नारकोट‍िक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) कुछ ना कुछ पेंच फंसा देती है. 11 अक्टूबर को भी सेशंस कोर्ट में आर्यन की जमानत टल गई थी. अब आज उनकी बेल को लेकर क्या फैसला आएगा इसका सभी को इंतजार है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH