पिता ने पहले बेटी का किया रेप , फिर बन गया बेटी का दलाल , स्कूल ले जाने के बहाने कराने लगा देह ब्यापार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिता ने पहले बेटी का किया रेप , फिर बन गया बेटी का दलाल , स्कूल ले जाने के बहाने कराने लगा देह ब्यापार
ललितपुर 12 अक्टूबर 2021 - ललितपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता ही बेटी के लिए हैवान बन गया। उसने छह साल तक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसे रुपयों के लिए होटलों में भी भेजने लगा। विरोध करने पर बोला कि अब तो रोज यही काम करना पड़ेगा।

किशोरी के मुताबिक, उसे डरा-धमकाकर पिता उससे यह सब काम करा रहा था। उसकी खामोशी का फायदा उठाकर रिश्तेदारों ने भी उसके साथ रेप किया। उसे कई बार बेचने का भी प्रयास किया। कई सालों तक दर्द सहने के बाद किशोरी के सब्र का बांध टूट गया तो सोमवार को उसने मां के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी के पिता और रिश्तेदार समेत 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है इसमें कुछ नामचीन नेताओं के नाम भी हैं।

मामला कोतवाली सदर क्षेत्र का है। यहां रहने वाली किशोरी 11वीं पास कर चुकी है। उसने बताया कि जब वह 6वीं क्लास में पढ़ती थी तो उसके पिता उसे घुमाने के बहाने बाहर ले गए। उन्होंने अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने का दबाव डाला। मना करने पर वे काफी नाराज हुए। अगले दिन नए कपड़े देकर फिर से घुमाने ले गए। बताया कि पिता ने ग्राम महेशपुरा के खेतों में डरा-धमकाकर रेप किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

किशोरी के मुताबिक रेप करने के अगले दिन उसका पिता उसे स्टेशन के एक होटल में ले गया वहां पर एक महिला मिली जो उसे कमरे में ले गई कमरे में एक युवक पहले से मौजूद था। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई और जब होश आया तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और पेट में दर्द हो रहा था वह किसी तरह से घर पहुंची। उसने घर आकर पिता से पूछा कि होटल में क्या हुआ था जिस पर उसके पिता ने कहा, अब रोज यही काम करना पड़ेगा।

किशोरी का पिता उसे रोज स्कूल से ले जाता था इसके बाद होटल में दूसरे युवकों के पास छोड़ देता था वहां पर उसके साथ रेप किया जाता था। 

किशोरी के मुताबिक उसके ताऊ और तीन चाचाओं ने भी घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, उसके चचेरे भाइयों ने भी दरिंदगी की जब उसने अपनी दीदी से शिकायत की तो उन्होंने भी चुप रहने का कहा।

किशोरी ने बताया कि कुछ दिन पहले वह परेशान होकर अपनी मां के साथ महिला थाने गई। वहां पर उसने शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसकी जानकारी जब उसके पापा को हुई तो उसे और उसकी मम्मी को मारपीट कर घर में बंद कर दिया।

13 जुलाई को किशोरी अपने चाचा की लड़की की शादी में गई थी। वहां पर सभी ने उसे बेचने का प्रयास किया। इसके बाद कई बार और बेचने का प्रयास किया। जिससे तंग आकर सोमवार को पीड़िता ने मां व भाई के साथ खुद को घर में कैद कर लिया और उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। बाद में एसपी निखिल पाठक पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने न्याय का भरोसा दिलाया। एसपी ने बताया कि 25 नामजद और तीन अज्ञात समेत 28 लोगों पर रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

नाबालिग किशोरी ने सपा के जिलाध्यक्ष तिलक यादव, उनके चार भाई, नगर अध्यक्ष राजेश जोझिया, पार्षद महेंद्र सिंघई, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार और उपाध्यक्ष समेत 28 लोगों पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने बताया कि षड्यंत्र रचकर झूठा मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि अगर झूठा फंसाया जाता है तो वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे। बताया कि यह पति-पत्नी के बीच लड़ाई का मामला है। वह डीएम-एसपी को जांच की मांग कराने के लिए बुधवार को ज्ञापन देंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH