कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर , दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर , दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत
मथुरा 11 अक्टूबर 2021 - उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बीती देर रात रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में तीन महिलाओं और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं, चारों घायलों को पीजीआइ लखनऊ में एडमिट कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. वहीं, एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला गया।

दरअसल, ये मामला मथुरा हाईवे पर छाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत केडी मेडिकल कालेज पुलिस चौकी के करीब हुआ. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रविवार तड़के गुरुग्राम से अमेठी जा रहे जीजा-साले की कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में दंपती समेत चार की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में धर्मेंद्र, उनकी पत्नी लक्ष्मी, पुत्री मोहिनी व उनके एक रिश्तेदार की बेटी कुसुम की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

छाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत केडी मेडिकल कालेज पुलिस चौकी के पास हुए इस दर्दनाक भीषण सड़क हादसे में अमेठी के थाना फुरसतगंज क्षेत्र के रहने वाले अनोश कुमार अपने बहनोई धर्मेंद्र कुमार (32 अमेठी, लक्ष्मी (30) पत्‍‌नी धर्मेद्र, भांजे अनिरुद्ध (4), छोटे भाई रोहित की पत्नी कुसुमलता (28), बहन पूजा (22), छोटे भाई मोहित और पूजा की सहेली मोहिनी (19) पुत्री अशोक कुमार निवासी खुर्रमनगर लखीमपुर खीरी के साथ स्विफ्ट कार से देर रात अमेठी के लिए रवाना हुए।

अनोश के गांव में रविवार से शुरू हो रहे राम चरित मानस के पाठ में सभी को शामिल होना था. केडी मेडिकल कालेज अकबरपुर के सामने एक ट्रक अचानक हाईवे पर आ गया. अनोश ने कार में ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक कार ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सीडेंट की आवाज सुनकर पास ही ढाबे और दुकानों पर सो रहे लोगों की नींद खुल गई. कार की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस दौरान छाता थानाक्षेत्र के पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद से गाड़ी का ड्राइवर घटनास्थल से फरार है. पुलिस ने अनोश की तहरीर पर ट्रक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही फरार गाड़ी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH