रेप पीड़िता ने थाने में जहर खा कर की खुदकुशी , SP ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेप पीड़िता ने थाने में जहर खा कर की खुदकुशी , SP ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड
आजमगढ़ 10 अक्टूबर 2021 - आजमगढ़ जिले में मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक कथित दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से क्षुब्‍ध होकर शनिवार को जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है. पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को विगत दिनों कुछ लोगों ने रात को आवाज दी और जब वह घर से बाहर निकली तो उसके साथ मारपीट की गई. महिला के पति का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इस दौरान उसने गांव के ही अनिल नामक एक व्यक्ति को पहचान लिया था. पुलिस पर परिजनों ने आरोप लगाया है कि पीड़िता ने पुलिस से कई बार न्याय की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

परिजनों के अनुसार शनिवार को भी महिला थाने पर पहुंची लेकिन पुलिस कार्रवाई के लिए टस से मस नहीं हुई, जिसके बाद महिला ने थाने में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. पुलिस महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. हालांकि पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला ने थाने में जहर नहीं खाया. उन्होंने घटना में लापरवाही बरतने पर मेहनाजपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष चुन्ना सिंह को निलंबित कर दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH