आखिर बिक ही गया एयर इंडिया , किसने और कितने में खरीदा Air India को पढ़े इस खबर में

नई दिल्ली , 09-10-2021 3:42:40 AM
Anil Tamboli
आखिर बिक ही गया एयर इंडिया , किसने और कितने में खरीदा Air India को पढ़े इस खबर में
नई दिल्ली 08 अक्टूबर 2021 - टाटा सन्स ने एयर इंडिया की बोली जीत ली है। सरकार ने कर्ज में जूझ रही एयर इंडिया की कमान टाटा ग्रुप को सौंपने के फैसले पर मुहर लगा दी है। सालों से घाटे में चल रही एयर इंडिया को बेचने की कई कोशिशें नाकाम हुई थीं। आखिरकार इसे बेचने में सरकार को कामयाब मिल गई। 

Air India के लिए केवल दो बोली लगी थी जिसमें एक टाटा संस की थी तो दूसरी स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह की। टाटा सन्स से 18 हजार करोड़ की बोली लगाकर ये नीलामी अपने नाम कर ली। DIPM के सेक्रेटरी तुहीन कांत ने कहा कि Air India के लिए टाटा ग्रुप ने 18,000 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। एयर इंडिया पर 31 अगस्त तक 61,560 करोड़ रुपए का कर्ज था। Air India का 15300 करोड़ रुपए का कर्ज टाटा चुकाएगी, बाकी का 46,262 करोड़ रुपए AIAHL (Air India asset holding company) भरेगी।

2009 से अब तक सरकार ने Air India में 1,10,276 करोड़ रुपए इनवेस्ट किए हैं। कंपनी के लॉस की भरपाई सरकार की गारंटीड लोन के जरिए होती रही है। अधिकारियों के मुताबिक दिसंबर 2021 तक यह डील पूरी हो जाएगी और सरकार Air India का हैंडओवर टाटा संस को दे देगी।

एयर इंडिया का इतिहास

एयर इंडिया पहले सरकारी कंपनी नहीं थी। इसे 1932 में जेआरडी टाटा ने "टाटा एयरलाइंस" के नाम से शुरू किया था। शुरु में यह कराची से मद्रास तक वीकली फ्लाइट सर्विस मुहैया कराती थी। इस एयरलाइन ने अपने पहले साल में 155 यात्रियों और 10.71 टन चिठ्ठियों को लेकर 2,60,000 किलोमीटर की उड़ान भरी। इस दौरान इसने 60,000 रुपये का मुनाफा कमाया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह एयरलाइन एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल गई और इसका नाम एयर इंडिया हो गया। आजादी के बाद 1948 में भारत सरकार ने इसमें 49 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीद ली। फिर 1953 में सरकार एयर कॉरपोरेशन एक्ट पासकर एयरलाइन में जेआरडी टाटा से मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीद ली।

रतन टाटा ने इस जीत पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया है - वेलकम बैक एयर इंडिया!

ताज़ा समाचार

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
छत्तीसगढ़ - SP ने महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 14 पुलिस अफसरों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - SP ने महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 14 पुलिस अफसरों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH