DEO ने किया स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण , प्रधान पाठक को किया निलंबित

रायपुर , 08-10-2021 7:08:44 PM
Anil Tamboli
DEO ने किया स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण , प्रधान पाठक को किया निलंबित
रायपुर 08 अक्टूबर 2021 - छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ही स्कूल लगाने के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। शहर के शासकीय प्राइमरी स्कूल बोरियाखुर्द में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एएन बंजारा औचक पहुंचे तो मामले का पर्दाफाश हुआ। मिली जानकारी के अनुसार प्रधान पाठक केवल तीन घंटे ही स्कूल चला रहे हैं। इस स्कूल में 212 बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रधान पाठक समेत 13 शिक्षक पदस्थ हैं, इसके बाद भी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक ही चल रहा था, जबकि नियमानुसार स्कूल सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संचालित करना है।

यहां केवल तीन घंटे ही स्कूल चलने की जानकारी मिलते ही डीईओ एएन बंजारा भौंचक रह गए और उन्होंने प्रधान पाठक समेत अन्य शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई और प्रधान पाठक जेएम शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले में प्रधान पाठक शर्मा का कहना है कि उन पर एकतरफा कार्रवाई की गई है, उनसे जवाब नहीं लिया गया। स्कूल तीन घंटे ही चल रहा था, लेकिन यह शाला प्रबंधन समिति के निर्णय के अनुसार चल रहा था।

इसी तरह डीईओ एएन बंजारा ने प्राइमरी स्कूल देवपुरी और मिडिल स्कूल देवपुरी में भी निरीक्षण किया। मिडिल स्कूल देवपुरी की एक शिक्षिका अनुपस्थित मिलीं। जानकारी मिली है कि वे शिक्षिका अक्सर स्कूल से नदारद रहती हैं। डीईओ ने शिक्षिका मिथिलेश को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं यहां की प्रधानपाठिका आर महिलांगे, प्राइमरी स्कूल की प्रधानपाठिका विशाखा को भी नोटिस दिया गया है और अन्य चार शिक्षिकाओं को भी फटकार लगाई गई है। इसी तरह हाईस्कूल बोरियाकला में बच्चों का शिक्षा स्तर बेहतर नहीं होने पर यहां के प्राचार्य को फटकार लगाई है।

इधर बच्चों की उत्तरपुस्तिका देखकर डीईओ एएन बंजारा बेहद प्रभावित हुए। कुछ बच्चों ने आकलन के दौरान अपनी उत्तरपुस्तिका बेहतर तरीके से लिखी थी, डीईओ ने बच्चों से घर और स्कूल दोनों जगह पर मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए कहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH